Saturday, 9 January 2016

जब अवॉर्ड्स नाइट के दौरान गले मिलीं रेखा और जया, देखें

मुंबई (10 जनवरी): हाल ही में मायानगरी मुंबई में शुक्रवार रात को हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान बॉलिवुड एक्ट्रेस जया बच्चन और रेखा गले मिली। बता दें कि अवॉर्ड सेरेमनी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि किसी जमाने में रेखा-अमिताभ की नजदीकियां जया को परेशान किया करती थीं। यही कारण है कि आज भी जब ये दोनों एक्ट्रेस साथ नजर आती हैं तो चर्चा का विषय बन जाती हैं।
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अमिताभ बच्चन, जया और रेखा एक ही कतार में बैठे हुए थे। अमिताभ जया के बाईं ओर, जबकि रेखा उनके दाईं ओर करीब 7-8 चेयर छोड़कर बैठी हुई थीं।
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की स्टार कास्ट रणवीर और दीपिका पर भी सेरेमनी के दौरान सबकी नजर रही। इसकी मुख्य वजह थी अमिताभ बच्चन से उनका मिलना। जहां रणवीर बिग बी से मिलते वक्त उनके पैरों में गिर गए। वहीं, दीपिका से मुलाकात के दौरान बिग बी ने हाथ जोड़ लिए। इतना ही नहीं, रणवीर के परफॉर्मेंस पर भी सबकी नजर टिकी रही।

0 comments:

Post a Comment