Friday, 2 December 2016
500 के नोटों की बढ़ी सप्लाई, अब कैश की नहीं होगी कोई किल्लत
नई दिल्ली (2 दिसंबर):आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास की माने तो आने वाले कुछ दिनों में देशभर में जारी कैश के क्रंच को दूर कर लिया जाएगा। शक्तिकांत दास के मुताबिक अब बैंक और एटीएम में ज्यादा से ज्यादा 500 के नोटों की सप्लाई की जा रही है और अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ दिनों नगदी की जारी किल्लत को दूर कर लिया जाएगा।
साथ ही वित्त सचिव ने कहा कि जो कोई भी कालेधन को सफेद बनाने या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे काम से जुड़ा पाया जाएगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कालेधन की कार्रवाई को लेकर भी बात की। वित्त सचिव ने कहा कि एजेंसियां जांच में जुटी हैं और कार्रवाई चल रही है। धीरे-धीरे इसका असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में और भी दिखेगा।
अब सपना चौधरी के नागिन डांस ने ढाया गजब, यू ट्यूब पर लाखों लाइक
नई दिल्ली (2 दिसंबर): हरियाणा की रागिनी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वे पिंकसिटी जयपुर में डांस करती दिखाई दीं। उनके इस डांस का वीडियो भी यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। जयपुर में डांस शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ पहुंची। यहां सबसे खास रहा उनका नागिन डांस। जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के बीच नागिन डांस शुरू किया तो लोगों की तालियों से ग्राउंड गूंज उठा।
- इस वीडियो में सपना डांस के साथ गाना गाती भी दिख रही है।
- अचानक एक दूसरा कलाकार स्टेज पर आकर बीन बजाने लगता है। जिसके बाद सपना नागिन डांस प्रफोर्म करती हैं।
- सपना के साथ-साथ स्टेज पर कई और कलाकार भी प्रफोर्म करने पहुंचते हैं।
- अचानक एक दूसरा कलाकार स्टेज पर आकर बीन बजाने लगता है। जिसके बाद सपना नागिन डांस प्रफोर्म करती हैं।
- सपना के साथ-साथ स्टेज पर कई और कलाकार भी प्रफोर्म करने पहुंचते हैं।
Thursday, 10 November 2016
चिंकारा मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, सु्प्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
11 नवंबर चिंकारा मामले में सलखान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सु्प्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका स्वीकार कर ली है। अब इस मामले पर कोर्ट सुनवाई करेगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा है।
बता दें कि सबूतों के अभाव में जोधपुर हाईकोर्ट ने इसी साल 25 जुलाई को काले हिरण चिंकारा शिकार के 18 साल पुराने दो मामलों में जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया था। उसके बाद राजस्थान सरकार ने सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दी गई चुनौती को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
सलमान खान पर दो हिरण शिकार के दो मामले हैं। पहला 26-27 सितंबर 1998 को भवड़ में दो हिरण का शिकार करने और 28-29 सितंबर 1998 को मठानिया के गोडा फर्म एक और हिरण मारने का आरोप है। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान इस मामले में पहले जोधपुर जेल भी जा चुके हैं।
Sunday, 6 November 2016
Tuesday, 25 October 2016
शुरू हो चुका है तीसरा विश्व युद्ध, यह हैं संकेत
नई दिल्ली ( 25 अक्टूबर ) :प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अब हमने अनजाने में पहले से ही तीसरे विश्व युद्ध की शुरूआत कर दी है?
विश्व की महान शक्तियां एक दूसरे के आमने-सामने हैं
संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस जैसे देश एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। सीरिया में अमेरिका और रूस सामने हैं, तो दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। इन शक्तियों के बीच कभी भी युद्ध की नौबत आ सकती है।
शियाओं के खिलाफ सुन्नी
सीरिया और इराक के युद्ध ने इस्लाम के दो मुख्य शाखाओं शिया और सुन्नी के बीच फूट डाल दिया है। शियाओं को इरान का समर्थन हासिल है, तो वहीं सुन्नियों को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है। इन दोनों देशों को दो बड़ी परमाणु शक्तियों का समर्थन हासिल है। एक को अमेरिका समर्थन कर रहा है, तो दूसरे को रूस।
दक्षिण चीन सागर को लेकर टेंशन
अमेरिका और चीन के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर तनातनी है। चीन दक्षिण चीन सार में कृत्रिम आइसलैंड बना रखा है। चीन ने एक तरह से दक्षिणी चीनी सागर से सटे ताइवान और फिलीपींस समेत दूसरे देशों को धमकी दी है कि अगर किसी ने उसके अधिकार वाले क्षेत्र में घुसने की कोशिश की तो उसका अंजाम सिर्फ युद्ध होगा।
अमेरिका और चीन के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर तनातनी है। चीन दक्षिण चीन सार में कृत्रिम आइसलैंड बना रखा है। चीन ने एक तरह से दक्षिणी चीनी सागर से सटे ताइवान और फिलीपींस समेत दूसरे देशों को धमकी दी है कि अगर किसी ने उसके अधिकार वाले क्षेत्र में घुसने की कोशिश की तो उसका अंजाम सिर्फ युद्ध होगा।
इराक द्वारा आक्रमण
जार्ज बुश ने इराक पर अमेरिकी स संभावित हमले को तीसरे विश्वयुद्ध कहा था।
इंटरकांटिनेंटल संघर्ष
पहले दो विश्व युद्धों की तरह, आईएसआईएस के खिलाफ युद्ध ने लगभगल सभी देशे में जगह ले लिया है। आतंकवादी समूह दुनिया बर हमला कर रहे हैं और उनके खिलाफ कुछ देशों की सेना एक समूह के रूप में लड़ रही है।
विनाश का तर्क
आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रहे देशों का एक ही लक्ष्य है। दुश्मन को नष्ट करना। यही वजह है कि लक्ष्य हमेशा एक विशेष की तरफ है।
क्रिमिया अधर में लटका
रूस और यूक्रेन अभी भी एक तनावपूर्ण स्थिति में हैं। क्रीमिया का सवाल है, रूस कब्जा कर लेना, इसका हल नही करना चाहता है। वहीं रूसी सेना अपनी मजबूती संघर्ष जारी रखा है।
आक्रामक नेता
रूस के पुतिन और उत्तर कोरिया के किम-जांग-उन आक्रामक नेताओं जैसे विश्व में नेता हैं। जो कभी कुछ करने के लिए तैयार हैं। वे अपने पड़ोसियों से निपचने के लिए आक्रामकता अपना रहे हैं।
रूस के पुतिन और उत्तर कोरिया के किम-जांग-उन आक्रामक नेताओं जैसे विश्व में नेता हैं। जो कभी कुछ करने के लिए तैयार हैं। वे अपने पड़ोसियों से निपचने के लिए आक्रामकता अपना रहे हैं।
गतिशील अमेरिका
जार्ज बुश एक तेजतर्रार नेता थे और अब क्या अमेरिकी वैसा नेता को व्हाइट हाउस में स्थान देंगे। डोनाल्ड ट्रम्प का उदय और रिपब्लिकन प्राइमरी में उनकी जीत अमेरिकी मतदाताओं में बढ़ती कट्टरता को दर्शाता हैं। यह एक नए युद्ध का कारण हो सकता है।
Monday, 24 October 2016
कश्मीर: पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर(25 अक्टूबर): जम्मू के जिला राजौरी नोशहरा बाबा खोरी इलाके में पाकिस्थान से फिर एक बार सीजफायर उल्लंघन करते हुए मोटर गोले दागे। पाकिस्थान द्वारा इस इलाके में यह चौथी बार सीजफायर उल्लंघन किया गया है। भारतीय सेना भी पाक गोला बारी का मुंहतोड़ जबाब दे रही है। पाकिस्थान गोलाबारी से गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है
Friday, 9 September 2016
क्या फंस गए कपिल शर्मा?
नई दिल्ली(9 सितंबर):कपिल शर्मा ने ट्वीट कर आज हड़कंप मचा दिया कि बीएमसी अधिकारियो ने 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी। लेकिन बीएमसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने चार बंगला स्थित बंगला संख्या 70 पर अतिक्रमण किया था। इसे लेकर बीएमसी ने आपत्ति जताई थी।
-कपिल शर्मा ने 15-16 फुट तक बंगले के पीछे की जगह पर कब्ज़ा किया और वहां मैंग्रोव को काटा। इसके अलावा ग्राउंड प्लस वन का स्ट्रक्चर होने के बावजूद एक फ्लोर गैरकानूनी तरीके से बढ़ाया। बीएमसी द्वारा काम बंद करने की नोटिस मिलने के बावजूद नोटिस पर अमल नही हुआ और काम जारी रखा गया। इसके बाद बीएमसी ने अगस्त महीने में हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल एनक्रोचमेंट को डेमोलिश कर दिया।
- इधर, कपिल का कहना है कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनसे घूस की मांग की है। घूस मांगे जाने की बात को लेकर कपिल ने पीएम मोदी को ट्वीट भी किया। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और BMC अधिकारियो ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Sunday, 4 September 2016
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने की खुदकुशी की कोशिश
गुरूग्राम (4 सितंबर):हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड करने की कोशिश की। इन्हें नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इन्होंने जहर खाकर जाने देने की कोशिश की।
बता दें कि सपना पिछले काफी दिनों से एक गीत को लेकर विवादों में थीं। इनके खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। सोशल मीडिया में भी इनके खिलाफ यूजर्स ने कई कमेंट्स किए थे।
एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है केस...
- सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने बीते दिनों एक गीत के बोल को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
- जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसीपी की अगुआई में एक एसआईटी टीम भी बनाई गई है।
- इससे पहले हिसार की डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी शिकायत की गई थी।
- सपना पर आरोप है कि इन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में रागनी प्रोग्राम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे।
- शिकायत में कहा गया है कि सपना और इनकी टीम ने 'बिगड़ग्या' नामक जात-पात के एक गीत के जरिए दलितों पर सवाल उठाए थे। इस दौरान इन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।
- बाद में सोशल ऑर्गेनाइजेशन निगाहें के नेशनल प्रेसिडेंट नबाव सतपाल तंवर ने भी थाने में सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
- सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने बीते दिनों एक गीत के बोल को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
- जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसीपी की अगुआई में एक एसआईटी टीम भी बनाई गई है।
- इससे पहले हिसार की डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी शिकायत की गई थी।
- सपना पर आरोप है कि इन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में रागनी प्रोग्राम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे।
- शिकायत में कहा गया है कि सपना और इनकी टीम ने 'बिगड़ग्या' नामक जात-पात के एक गीत के जरिए दलितों पर सवाल उठाए थे। इस दौरान इन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।
- बाद में सोशल ऑर्गेनाइजेशन निगाहें के नेशनल प्रेसिडेंट नबाव सतपाल तंवर ने भी थाने में सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
Monday, 29 August 2016
अंगूरी भाभी' का नया अवतार, ऋषि कपूर के साथ जमकर लगाए ठुमके
नई दिल्ली (29 अगस्त):'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर शिल्पा शिंदे का एक नया अवतार सामने आया हैं। शिल्पा ने हाल ही में एक आइटम सॉन्ग किया है। जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
आइटम सॉन्ग में शिल्पा, ऋषि कपूर और वीर दास के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। वैसे अपने भोलेपन और भोजपुरी बोली वाली इमेज से दर्शकों की फेवरेट बनीं 'भाभी जी' अपने नए अवतार में काफी हॉट लग रही हैं। ये गाना फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' के लिए किया गया है।
Saturday, 13 August 2016
इस टीवी कपल की डेटिंग बनी मुसीबत, चैनल ने दी निकालने की धमकी
नई दिल्ली: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्टार रोशन मेहरा और कांची सिंह सीरियल में ‘नक्ष’ और ‘गायत्री’ का किरदार निभाते हैं. सीरियल में रोहन और कांची एक दूसरे के भाई-बहन (कजन) हैं. लेकिन उन्हें लेकर ये खबरें अब आम हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
स्पॉट बॉय डॉट कॉम के करीबी सूत्रों से बताया गया है कि ऑन स्क्रीन भाई-बहन (कजिन) का किरदार निभाने वाले रोशन मेहरा और कांची सिंह को स्टार प्लस चैनल की तरफ से अपने डेटिंग की खबरों को ज्यादा चर्चित न करने के लिए आगाह किया गया है. चैनल ने ये हिदायत दी कि वो अपनी डेटिंग की ये बात दर्शकों में जाहिर न होने दें… क्योंकि इससे सीरियल की ऑडियंस पर गलत असर पड़ेगा. चैनल की तरफ से ये भी धमकी दी गई है यदि उनकी डेटिंग की खबरें ऐसी ही आम होती रही को दोनों को सीरियल से बाहर कर दिया जाएगा.
आपको बता दें कि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार प्लस पर बहुत दिनों से चल रहा है. टीआरपी रेटिंग में भी ये सीरियल कई बार आए दिनों टॉप 5 सीरियल्स में जगह बनाता आया है.
Saturday, 30 July 2016
Monday, 18 July 2016
सिद्धू के बाद पत्नी नवजोत कौर ने भी दिया इस्तीफा
नई दिल्ली (18 जुलाई):बीजेपी से राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बाद उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब में बीजेपी और अकाली सरकार में संसदीय सचिव के पद पर तैनात थी।आपको बता दें कि आज ही क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें हाल में बीजेपी ने राज्यसभा बनाया था। राज्यसभा से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
पिछले कई महीनों से ऐसी ख़बरें आती रहीं थीं कि सिद्धू दंपति बीजेपी में खुश नहीं चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों आम आदमी पार्टी के संपर्क में है। ऐसे में हो सकता है कि वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम लें।
लौट आईं पुरानी 'अंगूरी भाभी', लोट-पोट कर देगा उनका ये अंदाज, देखिए
नई दिल्ली (18 जुलाई) : शिल्पा शिंदे उर्फ अंगूरी भाभी लौट आई हैं। मार्च में शिल्पा शिंदे की प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर है' से छुट्टी कर दी गई थी। अब शिल्पा ने यू ट्यूब पर एक वीडियो से वापसी की है। इसमें मज़ेदार ढंग से कटाक्ष किया गया है कि आखिर उनकी टीवी सीरियल से बाहर होने के पीछे वजह क्या थी।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 7 मिनट लंबे इस वीडियो का नाम ही 'भाभीजी' रखा गया है। वीडियो में स्पूफ के ज़रिए दिखाया गया है कि किस तरह शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर्स के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से मदद मांगी। और किस तरह मोदी ने भाभी के किरदार में उन्हें बदले जाने पर दुख जताया।
वीडियो के आखिर में शिल्पा को कहते सुना जा सकता है, मैंने इस वीडियो की शूटिंग का आनंद लिया, उम्मीद है कि आपको भी आनंद आएगा।
बता दें कि सीरियल में शिल्पा शिंदे की जगह शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी बनाया गया है। शिल्पा के मुताबिक उन्होंने शो इसलिए छोड़ा था क्योंकि उन्हे कोई वीकली ऑफ नहीं दिया जा रहा था। साथ ही उन्हें मानसिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ रहा था।
Sunday, 26 June 2016
IIFA में गधे पर बैठकर पहुंचे शाहिद कपूर!
नई दिल्ली(26 जून): स्पेन में हुए आईफा अवॉर्ड में एक्टर शाहिद कपूर गधे पर बैठकर पहुंचे। दरअसल शाहिद इस पूरे शो के होस्ट थे और उनकी एंट्री कुछ अलग अंदाज में हुई, तो शाहिद भी गधे पर सवार होकर वहां पहुंचे।
गौरतलब है कि शाहिद की फिल्म 'उड़ता पंजाब' पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करोबार कर रही हैं।
मुश्किल में सलमान, रेप विक्टिम ने ठोका मानहानि का दावा
नई दिल्ली(26 जून): रेप विक्टिम्स को लेकर दिए अपने बयान पर बॉलिवुड एक्टर सलमान खान मुश्क्लि में फंसते नजर आ रहे हैं। हिसार की एक रेप विक्टिम ने उन पर 10 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोका है।
विक्टिम के वकील रजत कल्सन की ओर से सलमान को लीगल नोटिस भेजा गया है। रेप विक्टिम ने नोटिस में कहा है कि सलमान खान के इस बयान के बारे में मीडिया के जरिए पता चला है। उन्होंने रेप विक्टिम्स के दर्द का मजाक बनाया है। मैं भी रेप विक्टिम हूं, मुझे भी रेप जैसी नापाक घटना से गुजरना पड़ा था। सलमान खान के इस बयान से उस भयानक और रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की यादें ताजा हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि सलमान खान के इस अपमानजनक बयान के चलते मुझे अपनी जिंदगी बोझ नजर आने लगी है, मेरे दिमाग में सुसाइड जैसे विचार आ रहे हैं। विक्टिम ने यह भी कहा है कि वह सलमान खान की फैन थी, लेकिन उनके बयान ने उसके मन में नफरत पैदा कर दी है।
विक्टिम के वकील रजत कल्सन ने बताया कि लड़की के साथ करीब 4 साल पहले हिसार में गैंगरेप हुआ था। हिसार की स्पेशल कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सबूतों के अभाव में बरी हुए चार दूसरे आरोपियों के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में अंडर कंसिडरेशन है।
Friday, 24 June 2016
मुजफ्फरनगर दंगे पर आने वाली फिल्म 'शोरगुल' के प्रदर्शन से थिएटर मालिकों ने किया इनकार
नई दिल्ली (24 जून): उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित एक फिल्म आने वाली है। जिसका नाम है- शोरगुल। इस फिल्म के प्रदर्शन करने से मुजफ्फरनगर के थिएटर मालिकों ने इनकार कर दिया है। हालांकि, अधिकारियों नें उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद दंगों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन करने से उन्होंने साफ इनकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म एक हिन्दू लड़के और एक मुस्लिम लड़की की दोस्ती पर आधारित है। जो राजनीतिक मुद्दा बन जाता है और इससे समाज में अशांति और अव्यवस्था फैलती है। जो मुजफ्फरनगर दंगे की प्रष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं।
एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के विवादित विधायक संगीत सोम ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिला मनोरंजन अधिकारी मनोज वाजपेई के मुताबिक, थिएटर मालिक विवादित फिल्म को दिखाने के लिए के तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्हें इसका विरोध होने का डर है। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी।
हालांकि, जिला प्रशासन ने थिएटर मालिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी डीके सिंह ने कहा, "फिल्म पर यहां कोई प्रतिबंध नहीं है और थिएटर मालिकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। जब वे इसका प्रदर्शन करेंगे।" मुजफ्फरनगर दंगों में कथित भूमिका को लेकर जांच के दायरे में आए भाजपा विधायक संगीत सोम ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी।
Monday, 6 June 2016
... नहीं रही बॉलिवुड की ये जानी-मानी एक्ट्रेस
नई दिल्ली (5 जून): प्रख्यात रंगकर्मी और बॉलिवुड अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वो 79 वर्ष की थीं। प्रख्यात साहित्यकार विजय तेंदुलकर के नाटकों को मंच पर जीवंत करने वाली सुलभा ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था।
हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 'भूमिका' (1977), अरविंद देसाई की अजीब दास्तां (1978), 'गमन' (1978) में यादगार भूमिकाएं निभाईं। हाल के दिनों में वह गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं। वो तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थियेटर ग्रुप 'रंगायन' से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविंद देशपांडे के साथ 1971 में थियेटर ग्रुप 'अविष्कार' का गठन किया था। उनके पति अरविंद देशपाण्डेय का निधन का 1987 में ही हो गया था।
इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया अपनी जिंदगी से जुड़ा 'सबसे बड़ा' खुलासा...
नई दिल्ली (5 जून):'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर हो चुकी शिल्पा शिंदे का टीवी जगत से नाता काफी पुराना है। करीब 15 सालों से शिल्पा टीवी स्क्रीन पर तमाम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्होंने अब तक दर्जन भर से भी ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। लेकिन इस सफर में उनकी जिंदगी में कैसे उतार चढ़ाव आए, जरूर आप इसे जानना चाहते होंगे।
शिल्पा की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा हुआ है। जो आप नहीं जानते होंगे। ये खुलासा खुद शिल्पा ने किया है। हाल ही में उन्होंने एक चैनल पर बताया कि उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। इसके बाद एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें 'कास्टिंग काउच' तक का सामना करना पड़ा।
शिल्पा ने बताया कि ऐसी मुश्किल घड़ी से वह बाहर निकल पातीं। इसके लिए जब उन्होंने थोड़ी सी होशियारी क्या दिखाई, उन्हें ऐसा करने पर थप्पड़ तक खाना पड़ा। इस तरह उन्हें अपने करियर में काफी जलील होना पड़ा।
शिल्पा ने अपने करियर में भाभी, किटी पार्टी, वारिस, कभी आए ना जुदाई, संजीवनी, बेटियां, मायका, चिड़ियाघर जैसे सीरियल में काम किया। इसके बाद उनकी जिंदगी का अभी तक का सबसे कामयाब सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस सीरियल से उन्हें काफी नाम और पहचान मिली।
जब रात के अंधेरे में लड़के को लेकर फार्महाउस पहुंची लड़की, फिर...
नई दिल्ली (6 जून):सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा लड़के को फॉर्महाउस पर ले जाने का वीडियो वायरल हो गया है।इस वीडियो में रात के अंधेरे में एक लड़की अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को एक फॉर्महाउस पर लेकर जाती है। घनघोर अंधेरा होता है फिर उसे कमरे में बुलाती है और लड़की गायब हो जाती है। फिर एक चीख सुनाई देती है और फिर लड़का अर्धनग्न होकर भाग पड़ता है।
Friday, 27 May 2016
टीनएजर लड़की के साथ गैंगरेप, फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, बॉयफ्रैंड समेत 30 की तलाश
नई दिल्ली (27 मई) : ब्राज़ील पुलिस को 30 लोगों की तलाश है। इन पर संदेह है कि उन्होंने रियो डि जेनेरो में एक टीनएज लड़की से पहले गैंगरेप किया और फिर अपनी दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया गया है कि लड़की शनिवार को अपने बॉयफ्रैंड के घर गई थी। लड़की को पता नहीं, उसके बाद क्या हुआ। लेकिन रविवार सुबह उसे जब होश आया तो उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे।
लड़की के बॉयफ्रैंड समेत 30 लोगों के ख़िलाफ़ अरेस्ट वॉरन्ट जारी किए हैं। इस दरिंदगी की भर्त्सना करते हुए ब्राज़ील में 'कल्चर ऑफ रेप' के खिलाफ ऑनलाइन अभियान छेड़ा गया है।
हालांकि इस घटना पर विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं। बताया गया है कि लड़की शनिवार को पश्चिमी रियो के स्लम में स्थित बॉयफ्रैंड के घर गई थी जहां उस पर हमला हुआ।
पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि वो रविवार को सुबह जागी तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और चोट के कई निशान थे। लड़की के मुताबिक कुछ दिन बात सोशल मीडिया साइट पर उसने अपने पर हुए हमले की तस्वीरें देखीं।
इस हमले का 40 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया गया। वीडियो वाले अकाउंट्स को संस्पेंड किए जाने से पहले उस पर कई महिला विरोधी कॉमेंट्स भी आए।
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना पर पूरे ब्राज़ील में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर कैम्पेन छेडने वाले ग्रुप्स ने आने वाले दिनों में सड़कों पर प्रदर्शन करने की अपली की है।
संयुक्त राष्ट्र के ग्रुप 'यूएन वीमेन' ने एक बयान जारी कर ब्राज़ील के अधिकारियों से मामले की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन साथ ही कहा है कि पीड़ित की निजता का सम्मान किया जाए और जांच के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
तो ये है सलमान ख़ान और संजय दत्त के बीच दरार की वजह....
नई दिल्ली (27 मई) : बॉलिवुड में संजय दत्त और सलमान ख़ान की दोस्ती के कभी किस्से मशहूर थे। लेकिन इस साल के शुरू में संजय दत्त की जेल से रिहाई के बाद ही दोनों स्टार्स एक दूसरे के सामने आने से बच रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि दोनों की दोस्ती में कथित दरार आ गई।
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट में दोनों स्टार्स के बीच 'दरार' की वजह सलमान ख़ान की मैनेजर रेशमा शेट्टी को बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त जब दिसंबर 2014 में पेरोल पर जेल से बाहर आए थे तो सलमान ने संजय दत्त को रेशमा शेट्टी को मैनेजर रखने की सलाह दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का तर्क था कि जब संजय दत्त जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें अपने काम, फिल्में साइन करने और इमेज बिल्डिंग के लिए मैनेजर की ज़रूरत होगी।
वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान की सलाह के मुताबिक संजय दत्त ने रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर रख लिया। लेकिन कई महीनों की प्रतीक्षा के बाद भी संजय दत्त को कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला। जब संजय दत्त ने वजह जाननी चाही तो पता चला कि रेशमा और उनकी टीम ने संजय दत्त की फीस इतनी बढ़ा दी थी कि जो प्रोड्यूसर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में लेना चाह रहे थे, उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशना शुरू कर दिया। संजय ने इस पर रेशमा से नाराज़गी जताई। इसके बाद प्रोफेशनली तौर संजय और रेशमा अलग हो गए। लेकिन ये घटनाक्रम 'सुल्तान' एक्टर सलमान ख़ान को पसंद नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह है कि संजय दत्त और सलमान में खिंचाव आ गया।
अब देखना है कि दोनों स्टार्स कब इस खिंचाव को खत्म कर एक-दूसरे को 'जादू की झप्पी' देते हैं।
Wednesday, 25 May 2016
भीख में 12 रुपए देने वाले शख्स से मिले सोनू निगम
नई दिल्ली(25 मई): बॉलीवुड गायक सोनू निगम का बीते सप्ताह एक बेघर बुजुर्ग के रूप में सड़कों पर गाना गाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में निगम को गरीब समझकर नाश्ता करने के लिए 12 रुपए देने वाले युवक से सोनू ने मिलने की इच्छा जताई थी।
अब एक अन्य वीडियो में उस युवक को ढूंढ लिया गया है और उसकी मुलाकात निगम से करवाई गई है। गौरतलब है कि यूट्यूब चैनल ‘बीइंग इंडियन’ के ‘द रोडसाइड उस्ताद’ वीडियो के लिए निगम ने एक बेघर भिखारी जैसे दिखने वाले बुजुर्ग का रूप धरा था जिसका वीडियो बीते सप्ताह काफी हिट रहा था।‘बीइंग इंडियन’ द्वारामंगलवार को जारी किए गए एक वीडियो में निगम अपने आने वाले गाने ‘क्रेजी दिल मेरा’ के लिए फेसबुक पर दर्शकों के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। इसी चैट के दौरान निगम को 12 रुपए देने वाले शहबाज़ अली सैयद उनके घर में प्रवेश करते हैं और आते ही सबसे पहले उनको जोर से गले लगा लेते हैं क्योंकि खुद सैयद के लिए भी यह एक अनोखा उपहार है, जिसके बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था।
वीडियो में सैयद कहते हैं कि मैं आपके (निगम के) साथ एक सेल्फी लेना चाहता था इसलिए दोबारा वहां गया, लेकिन आप वहां नहीं थे। बाद में वीडियो में आपने जिस तरह से मेरी तारीफ की उसने मुझे अभिभूत कर दिया। मुझे लगता है कि मैंने अपनी जिंदगी जी ली।
सोनू निगम ने सैयद से इस वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पिछली कंपनी की एक सहकर्मी ने उन्हें इस बारे में बताया। बाद में उनकी बहन ने भी उन्हें इसके बारे में बताया। निगम ने सैयद को उनके दिए 12 रुपए भी दिखाए, जो उन्होंने फ्रेम कराकर रखे हैं। हालांकि सैयद का कहना है कि उन्होंने तो भूखे गायक को कुछ खाने के लिए 12 रूपए दिए थे और उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि वह कोई बहुत बड़ा काम करने जा रहे हैं इसलिए उन्होंने इसका जिक्र भी किसी से नहीं किया। वीडियो में निगम ने सैयद के परिवार की जानकारी भी ली और सैयद ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।
गौरतलब है कि इस वीडियो में निगम एक पेड़ के नीचे बैठकर गा रहे हैं तो एक युवक उनके पास आता है और उनका गाना रिकॉर्ड करने की बात करता है। उसके बाद वह निगम से पूछता है कि आपने नाश्ता किया अंकल। और इसी के साथ वह उनसे हाथ मिलाते हुए उनके हाथ में 12 रुपए रख देता है। बाद में इस वीडियो में निगम ने इस संबंध में अपना अनुभव भी साझा किया और उस युवक से मिलने की इच्छा जताई और उसके द्वारा दिए 12 रुपयों को फ्रेम कराकर रख लिया।
अरिजीत ने सलमान से FB पर मांगी माफी, गाना न हटाने के लिए गिड़गिड़ाए
नई दिल्ली(25 मई): सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेटर लिखकर सलमान खान से माफी मांगी है। अरिजीत ने सलमान से ये गुजारिश भी की है कि वे अपनी अपकमिंग मूवी 'सुल्तान' से उनका गाना न हटवाएं।
बता दें कि दोनों के बीच कुछ वक्त पहले एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बहस हुई थी। इसके बाद से सलमान अपनी किसी भी फिल्म में अरिजीत की आवाज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अरिजीत ने लिखा है, “डियर मिस्टर सलमान खान। ये ही आखिरी तरीका है जिसके जरिए मैं आपसे बात कर सकता है। मैंने आपको कई बार मैसेज और कॉल किए। आपको ये गलतफहमी है कि मैंने आपको बेइज्जत किया था। उस शो के दौरान जो कुछ हुआ वो गलत वक्त पर हुआ। फिर भी अगर आपको ऐसा लगता है कि मुझ से गलती हुई है या मैंने आपकी इंसल्ट की है तो मैं आपसे तहेदिल से माफी मांगता हूं। मैं और मेरा परिवार लंबे वक्त से आपका फैन रहा है।”
अरिजीत ने आगे लिखा कि “मैंने आपसे चीजें क्लियर करने के लिए कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। मैंने माफी मांगी लेकिन आपने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने कितनी बार माफी के मैसेज भेजे? ये तो आप भी जानते हैं। नीता जी के यहां भी मैं आपसे माफी मांगने ही आया था लेकिन आपने उसका भी जवाब नहीं दिया। लेकिन, कोई दिक्कत नहीं। मैं आपसे सबके सामने माफी मांग रहा हूं। आपसे गुजारिश है कि मैंने आपकी फिल्म 'सुल्तान' में जो गाना गाया है, प्लीज उसको मत हटाइए। आप चाहें तो किसी और से ये गाना गवाकर रख लें लेकिन कम से कम मेरे गाने का एक वर्जन तो रखें। मैंने कई गाने गाए हैं सर। लेकिन चाहता हूं कि मेरी लाइब्रेरी में कम से कम एक गाना तो ऐसा हो जो मैंने आपके लिए गाया हो। प्लीज, मेरी ये ख्वाहिश पूरी होने दीजिए। मैं नहीं जानता कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। इसके नतीजो से भी मैं वाकिफ हूं। मुझे लगता है कि आप इससे परेशान नहीं होंगे। मैं जानता हूं कि मेरी कई गुजारिशों के बाद भी आपने ये तय कर रखा है कि मेरा कोई गाना आपकी फिल्म में न रहे। लेकिन मैं आपका फैन बना रहूंगा। जग घुमया थारे जैसा ना कोई...।”
कपिल के शो में जाना मीका को पड़ा भारी, मिला नोटिस, 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से छुट्टी!
नई दिल्ली (24 मई) : कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो को सोनी चैनल पर शुरू हुए भी एक महीने से अधिक वक्त हो गया। लेकिन लगता है कलर्स चैनल और कपिल शर्मा के बीच अदावत ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही। कपिल शर्मा का शो पहले कलर्स चैनल पर ही 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के नाम से आता था। अब सोनी पर 'द कपिल शर्मा' शो आता है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खींचतान का असर गायक मीका सिंह को भुगतना पड़ा है। दरअसल, कपिल ने अपने शो की एक कड़ी को क्रिकेटर क्रिस गेल, गायिका कनिका कपूर और गायक मीका सिंह के साथ शूट किया। इस पर कलर्स की ओर से मीका सिंह और 'द कपिल शर्मा शो' के आयोजकों को नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि कलर्स पर अब आने वाले शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को कृष्णा होस्ट करते हैं। इस शो का मीका सिंह भी हिस्सा हैं। उनकी भूमिका वैसी ही है जैसे कि कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की रहती है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह को 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से हटने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मीका शीघ्र ही इस मुद्दे पर शो के निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे।
Wednesday, 18 May 2016
सड़क किनारे बैठ सोनू निगम गाते रहे गाना, कोई पहचान नहीं पाया
नई दिल्ली(18 मई): पिछले दो दशकों से भारतीय गीत-संगीतप्रेमियों को अपनी सुरीली आवाज़ से आनंदित करते आ रहे बॉलीवुड पार्श्वगायक सोनू निगम कभी आपके सामने गाएं, और आप पहचान न पाएं, इसके आसार कम ही नज़र आते है, लेकिन फिर भी ठीक यही हुआ, जब मुंबई के जुहू इलाके में एक वेब वीडियो के लिए सोनू वेश बदलकर सड़क पर आए, और गाते रहे।
मज़े की बात यह है कि उनकी मदहोश कर देने वाली आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठी हुई, कुछ ने उनसे बातें भी कीं, लेकिन कोई भी उन्हें सोनू निगम के रूप में पहचान नहीं पाया। 'द रोडसाइड उस्ताद' (The Roadside Ustaad) शीर्षक द्वारा यूट्यूब पर मंगलवार को अपलोड किया गया यह वीडियो दरअसल एक सोशल एक्सपेरिमेंट था, जिसके तहत एक 'बूढ़े' आदमी के सड़क पर बैठकर गाने को लेकर राहगीरों की प्रतिक्रिया देखी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने रुककर गीत का आनंद लिया, कुछ बिना रुके चले गए, लेकिन एक बात सभी में एक जैसी रही - सोनू निगम को कोई भी नहीं पहचान पाया।
इस पहल के बारे में सोनू निगम ने एक बयान में कहा, "मैं जब इस वीडियो में काम करने को तैयार हुआ, कोई उम्मीद नहीं बांधी थी, यह भी परवाह नहीं की थी कि मैं दिख कैसा रहा हूं, या खुद को किन हालात में डाल रहा हूं... पहला मौका था, जब मैं दरअसल मैं था ही नहीं। मेकअप इतना बढ़िया और सटीक था कि जो लोग मेरे बेहद करीब खड़े थे, वे भी मुझे नहीं पहचान पाए। "
वीडियो में सोनू निगम के हाथ में एक हारमोनियम दिखाई दे रहा है, और सोनू के मुताबिक यह वही हारमोनियम है, जो उनकी पैदाइश के वक्त उनके माता-पिता ने खरीदा था। सोनू ने कहा, "यह अनुभव बेहद अभिभूत करने वाला था और इससे मुझे बहुत कुछ हासिल हुआ। इससे एहसास हुआ कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसके लिए हमें ईश्वर का आभारी होना चाहिए।"
कल्चर मशीन ('बीइंगइंडियन' इन्हीं का डिजिटल चैनल है) के क्रिएटिव डायरेक्टर कार्ल कटगरा ने वीडियो को बनाए जाने की वजह पर रोशनी डालते हुए कहा, "इस एक्सपेरिमेंट के पीछे हमारा विचार लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना था कि व्यस्त ज़िन्दगी में से संगीत की खूबसूरती का आनंद लेने का वक्त ज़रूर निकालें और ऐसा करने के लिए सोनू निगम से बेहतर कौन हो सकता है। आज वह देश के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले गायक हैं, और उनकी आवाज़ सबसे ज़्यादा पहचानी जाने वाली। सबसे दिलचस्प बात यही रही कि उन्होंने बूढ़े के वेश में वही जादुई माहौल तो अपनी आवाज़ से बना दिया, लेकिन कोई भी उन्हें हरगिज़ पहचान नहीं पाया। "
Sunday, 15 May 2016
ये शो हो सकता है 'द कपिल शर्मा शो' के लिए खतरा, रेटिंग में महज 0.2 अंक पीछे
नई दिल्ली (15 मई):कॉमेडी किंग बन चुके कपिल शर्मा के नए शो के लिए खरते की घंटी बज चुकी है। 'द कपिल शर्मा शो' के शुरुआती दो एपिसोड्स की टीआरपी क्रमश: 3 और 2.9 रही। टीआरपी का यह आंकड़ा उनके पहले शो से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 30 अप्रैल से 6 मई के बीच उनके कॉम्पिटिटर कृष्णा के कॉमेडी नाइट्स लाइव की रेटिंग कपिल के शो से महज 0.2 ही कम रहा। कपिल के शो की रेटिंग जहां 1.9 रही वहीं कृष्णा के शो की रेटिंग 1.7 रही। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि टीआरपी के मामले में कृष्णा, कपिल को ओवरटेक कर जाएं।
Thursday, 12 May 2016
सलमान की मम्मी ने पसंद की यह लड़की, जन्मदिन पर करेंगे शादी
मुंबई (12 मई):सलमान खान की मम्मी ने बेटे के लिए पसंद कर ली है दुल्हन और इस साल लगता है वो सलमान की करवा देंगी शादी। सलमान खान की गर्लफ्रेंड को मम्मी ने बेटे के लिए कर लिया है पसंद और खबरें आ रही है कि इस साल अपने बर्थडे पर दूल्हा बन जाएगा बॉलीवुड का दबंग।
सलमान 50 की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन अब तक नहीं हुई उनकी शादी। ऐसे में उनके परिवार वाले ही नहीं बॉलीवुड के दोस्त भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द घोड़ी चढ़ जाए सलमान। वहीं दूसरी तरफ सलमान ख़ान हैं कि वो अभी भी अपना बैचअलर स्टेट्स करना चाहते हैं इन्जॉय। लेकिन सलमान के घरवाले अब उनके बैचलर स्टेटस के बन गए है दुश्मन। वो चाहते है इस साल दबंग खान बन जाए दूल्हा।
सलमान की शादी को लेकर पिछले 25 सालों से उनका परिवार रहता है परेशान। हर बार सलमान की शादी बस होते-होते रह जाती है और सलमान के पापा तो इसके लिए खुद सलमान और उनकी मम्मी को ठहराते है दोषी। खैर अब जब इयूलिया वंतूर उनके साथ साए की तरह रहने लगी हैं तो लगता है अब सलमान की शादी फिक्स हो गई है। खुद इयूलिया मिसेज सलमान खान बनने को है बेताब।
सलमान के फैमिली मेंबर की तरह इयूलिया उनके घर में रहती है। इयूलिया रोमानिया की होते हुए भी सलमान के लिए निकालती है अच्छा खासा वक्त। सलमान के मम्मी पापा इस परवान चढ़ती लव स्टोरी पर बारीकी से रखे हुए है नजर और सलमान के दिल पर इयूलिया छोड़ चुकी है अच्छा खासा असर, लिहाजा सलमान के मम्मी पापा ने उन्हें कह दिया कि यहीं वो लड़की है तो 50 की उम्र पार कर चुके सलमान का बसा सकती है घर।
खुद सलमान के भी कई बार अपनी बातों से कर चुके हैं इशारा कि हो सकता है कि वो जल्द ही रचा ले शादी। यहीं नहीं आजकल सलमान के दिल में पापा बनने के अरमान भी छलक-छलक कर आ रहे हैं । कई बार वो कह चुके हैं उन्हें अपने घर में चाहिए नन्हे मुन्ने बच्चे। ऐसे में अब लगता है कि सलमान खान इस साल बैचलर नहीं रहे। वो रोमानियम ब्यूटी इयूलिया से रचा सकते हैं शादी। हालांकि सलमान की शादी से बॉलीवुड की कई हसीनाओं को है परेशानी, लेकिन किसी का दिल टूटे तो टूटे सलमान अपने मम्मी पापा का नहीं तोड़ेंगे दिल। इस साल तो सलमान हर हाल में कर लेंगे शादी।
Monday, 2 May 2016
Monday, 11 April 2016
केरल मंदिर हादसे के पीड़ितों के लिए महा-आरती करेगी BJP
नई दिल्ली (11 अप्रैल):केरल के पुत्तींगल देवी मंदिर में आतिशबाजी की वजह से हुए भयानक हादसे में घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की दुआ के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोमवार को सभी जिलों में महा-आरती करेगी। इसमें मृतकों को भी याद किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हादसे को लेकर दुखी हैं। उनसे सोमवार शाम को महा-आरती करने के लिए कहा गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी मुखिया अमित शाह रविवार को केरल में पीड़ितों का हालचाल पूछने के लिए केरल गए थे। इस भयानक हादसे में करीब 106 लोग मारे गए थे और 383 लोग घायल हो गए थे।
Sunday, 10 April 2016
कोहली को पाने के लिए कंदील ने पार कर दी सारी हदें
नई दिल्ली(11 अप्रैल):वर्ल्ड टी-20 से सुर्खियों में आने वाली पाक मॉडल कंदील बलोच का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बलोच ने बाथटब में बैठकर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आई लव यू बेबी कहा। इसके साथ ही कंदल फ्लाइंग किस करते हुए विराट को मिस यू कहते हुए भी नजर आ रही हैं।
यह पहला मौका नहीं हैं जब कंदील ने कोहली से अपने प्यार का इजहार किया हो। इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान भी बलोच ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर कोहली से प्यार का इजहार किया था। बलोच ने कोहली से कहा था कि वह इस पाकिस्तानी महिला (बलोच) के लिए अनुष्का को छोड़ दें...! वीडियो में बलोच ने कहा था ओह माय गॉड विराट कोहली बेहद मोहक हैं।
बता दें कि टी-20 विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद से कंदील को विराट कोहली से प्यार हो गया है और वह उनके पीछे पड़ गई हैं। पाक की हार के बाद बलोच ने कप्तान शाहिद अफरीदी की कड़े शब्दों में निंदा की थी तो विराट के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा था की आखिर अनुष्का ही क्यों?
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किया गया भूकंप
नई दिल्ली (11 अप्रैल):दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके ठीक चार बजे महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में ऐसे झटके महसूस किए गए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है।
भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। उसका एपिसेंटर अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत में बताया जाता है। ये झटके डेढ़ मिनट तक रहे। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है। झटके महसूस करते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकाल आए। लोगों में इस बात की दहशत थी कि कहीं भूकंप के ज्यादा तेज झटके न झेलने पड़ें और किसी तरह की कोई जनहानि हो।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली सचिवालय की छठी मंजिल पर फर्नीचर हिल रहे हैं। ये वाकई डरावना है। आशा करता हूं कि सब सुरक्षित होंगे। कपिल गोयल
14 अप्रैल को ऐश्वर्या और सलमान में होगी टक्कर!
मुंबई (10 अप्रैल):एक दूसरे के सामने आने से कतराने वाले सलमान और ऐश्वर्या एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों 14 अप्रैल को एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। दरअसल, दोनों की आने वाली फिल्मों में से सलमान की फिल्म सुल्तान का टीजर 14 अप्रैल को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी ट्विटर पर दी।
इधर, 14 अप्रैल को ही ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत का ट्रेलर जारी होगा। डायरेक्टर उमंग कुमार ने शुक्रवार को मूवी के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की। इसमें एक किसान की कहानी हो जिसका नाम सरबजीत रहता है। जो शराब के नशे में भारत की सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच जाता है और उसे एक भारतीय जासूस समझा जाता है। गौरव शर्मा नई दिल्ली
अमित शाह की नजर में यहां 'फेल' रहे वाजपेयी
नई दिल्ली(10 अप्रैल): असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान बीजेपी जोरशोर से बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठा रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव कैंपेन के दौरान कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी घुसपैठ की समस्या हल करने में नाकाम रहे थे।
शाह ने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन एनडीए सरकार में बांग्लादेश के साथ लैंड बाउंड्री अग्रीमेंट नहीं था, जिसके चलते सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हो सका। इसी वजह से घुसपैठ की समस्या बरकरार है। आज बांग्लादेश के साथ हमारा समझौता है।
अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ की समस्या को हल करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर बीजेपी सरकार की आवश्यकता है। सीनियर नेता हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित आरोपों पर शाह ने कहा कि इसकी जांच होगी।
जया बच्चन के एक डिनर ने बदल दी अमिताभ और रेखा की जिंदगी
मुंबई (10 अप्रैल):बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं जया बच्चन का जन्मदिन है और वो 68 साल की हो चुकी हैं। जया को याद करते ही अमिताभ खुद ब खुद याद आ जाते हैं औऱ ये भी कि कैसे जया ने अपने प्यार के बल पर अमिताभ को जीता। लेकिन आखिर ये सब हुआ कैसे? 1977 का वो दौर था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थी और दूसर
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थी कि जया भला बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना पीटना मचेगा।
रात के वक्त रेखा सज धज कर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थी। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।
जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगी तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई।
रेखा ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। लेकिन इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी।
जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होती।












































