Sunday, 10 April 2016

14 अप्रैल को ऐश्‍वर्या और सलमान में होगी टक्कर!


मुंबई (10 अप्रैल):एक दूसरे के सामने आने से कतराने वाले सलमान और ऐश्वर्या एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों 14 अप्रैल को एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। दरअसल, दोनों की आने वाली फिल्मों में से सलमान की फिल्म सुल्तान का टीजर 14 अप्रैल को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी ट्विटर पर दी।
इधर, 14 अप्रैल को ही ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत का ट्रेलर जारी होगा। डायरेक्टर उमंग कुमार ने शुक्रवार को मूवी के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की। इसमें एक किसान की कहानी हो जिसका नाम सरबजीत रहता है। जो शराब के नशे में भारत की सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच जाता है और उसे एक भारतीय जासूस समझा जाता है। गौरव शर्मा नई दिल्ली 

0 comments:

Post a Comment