कपिल शर्मा की मेजबानी वाले इस शो में अलग-अलग भूमिकाओं में अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशनी चोपड़ा के अलावा स्थायी मेजबान के रूपा में नवजोत सिंह सिद्धू भी थे.
Monday, 25 January 2016
आखिरी दिन 'कॉमेडी नाइट्स' में हंसाने वाले खुद रो रहे थे: अक्षय कुमार
मुंबई: ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अंतिम सेलिब्रिटी मेहमान के रूप में आने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि इस मशहूर टीवी शो का अंतिम एपिसोड भावुक कर देने वाला था. कल इस शो का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया.
हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का प्रचार करने के लिए अपनी सह-कलाकार निमरत कौर के साथ शो पर आने वाले 48 वर्षीय अक्षय ने कहा कि हालांकि शो के कलाकर उन्हें हंसा रहे थे लेकिन वे सभी अंदर से दुखी थे.
अक्षय ने कहा, ‘‘अंतिम एपिसोड बहुत अच्छा था. उन सभी के बीच बहुत प्यार और स्नेह था. हमने वास्तव में उन्हें रोते हुए देखा और वे जानते थे कि वे सभी अंतिम बार उन भूमिकाओं में एक ही मंच पर एक साथ काम कर रहे हैं.’’
कपिल शर्मा की मेजबानी वाले इस शो में अलग-अलग भूमिकाओं में अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशनी चोपड़ा के अलावा स्थायी मेजबान के रूपा में नवजोत सिंह सिद्धू भी थे.
कपिल शर्मा की मेजबानी वाले इस शो में अलग-अलग भूमिकाओं में अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशनी चोपड़ा के अलावा स्थायी मेजबान के रूपा में नवजोत सिंह सिद्धू भी थे.
तो ये एक्ट्रेस है फरहान की शादी टूटने के लिए ज़िम्मेदार?
नई दिल्ली (25 जनवरी) : अभिनेता-निर्देशक-गायक फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना में हाल में अलगाव की ख़बर आई तो जिसने भी इसे सुना उसे झटका लगा। दोनों ने तलाक की घोषणा संयुक्त बयान के ज़रिए की। अधुना मशहूर ब्यूटी सैलून बीब्लंट की सह-संस्थापक हैं। ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि फरहान और अधुना की 15 साल पुरानी शादी टूटने के लिए फरहान की एक को-स्टार के साथ नज़दीकी ज़िम्मेदार है। बताया गया कि फरहान के अधुना के साथ मतभेद इतने बढ़े कि वो अपनी बहन जोया अख्तर के घर जाकर रहने लगे।
कयास लगाए जा रहे थे कि फरहान और अधुना की शादी टूटने के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ज़िम्मेदार है। लेकिन डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर की जगह कोई और एक्ट्रेस फरहान और अधुना के बीच अलगाव की कारण है। रिपोर्ट में कथित तौर पर इसके लिए एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम लिया गया है।
बता दें कि अदिति ने फिल्म वजीर में फरहान के साथ काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही फरहान और अदिति नज़दीक आए। बताया गया है कि फरहान और अधुना के बीच दूरी इतनी बढ़ी कि फरहान ने बॉलिवुड की पार्टीज़ और कार्यक्रमों में अकेले ही जाना शुरू कर दिया। नहीं तो पहले वो हमेशा हर पार्टी में अधुना के साथ ही जाते थे। हाल में एक पार्टी में फरहान और अदिति हाथों में हाथ डालकर साथ आए तो दोनों को लेकर बॉलिवुड में कई तरह के अंदाज़ लगाए जाने लगे। हालांकि फरहान और अदिति, दोनों ने ही इस मामले में चुप्पी साध रखी है। कपिल गोयल
Wednesday, 20 January 2016
यूपी में टैक्स-फ्री हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी'
नई दिल्ली (20 जनवरी): बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई और लोगों की ख़ूब वाह-वाही हासिल करने के बाद फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को यूपी में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है।खबरों की माने तो हाल ही में यूपी के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी और उन्हें फिल्म काफी पसंद भी आई। आपको बता दें कि हाल ही में सैफई महोत्सव में परफॉम करने आए एक्टर रणवीर सिंह ने अखिलेश यादव से फिल्म देखने की इच्छा जताई थी।
गौरव शर्मा
गौरव शर्मा
जब फैंस ने कर दिया रणवीर, दीपिका और सलमान को परेशान
मुंबई (20 जनवरी):हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान बॉलिवुड एक्टर सलमान खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपने फैंस के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खबरों की माने तो जैसे ही सलमान क्रेन से उतरकर अपनी परफॉमेंस देने जा रहे थे। उनके फैंस बीच में आ गए, जिसकी वजह से सलमान को अवॉर्ड फंक्शन ख़त्म होने के बाद अपनी पूरी परफॉमेंस को दोबारा शूट करना पड़ा था।
वहीं, रणवीर-दीपिका भी जैसे ही बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेकर इवेंट से बाहर लौटे, वहां भी उनके फैंस ने उन्हें काफी बुरी तरह से घेर लिया। जिसके कारण दोनों के बॉडीगार्ड्स और वहां मौजूद सिक्योरिटी भी फैंस को काबू में नहीं कर पाई।
बाद में दोनों को ही वापस वेन्यू के अंदर किया गया। चर्चा है कि इस बार फिल्मफेयर ने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए टिकट भी रखे थे। जिन्हें देखने के लिए लोग भी पहुंचे थे, जिस कारण फिल्म स्टार्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गौरव शर्मा
Tuesday, 12 January 2016
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की 'पलक' गिरफ्तार
नई दिल्ली (13 जनवरी):कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में 'पलक' का किरदार निभाने वाले एक्टर कीकू शारदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कॉमेडियन कीकू ने कॉमेडी शो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ाया था। इसके बाद उसपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने पलक को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार किया।
किकू शारदा से नाराज बाबा के भक्तों ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कराया था। किकू शारदा को गिरफ्तार करने हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी 4 जवानों के साथ मुंबई गए थे। किकू को आज ही सुबह दिल्ली लाया गया।
Saturday, 9 January 2016
जब अवॉर्ड्स नाइट के दौरान गले मिलीं रेखा और जया, देखें
मुंबई (10 जनवरी): हाल ही में मायानगरी मुंबई में शुक्रवार रात को हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान बॉलिवुड एक्ट्रेस जया बच्चन और रेखा गले मिली। बता दें कि अवॉर्ड सेरेमनी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि किसी जमाने में रेखा-अमिताभ की नजदीकियां जया को परेशान किया करती थीं। यही कारण है कि आज भी जब ये दोनों एक्ट्रेस साथ नजर आती हैं तो चर्चा का विषय बन जाती हैं।
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अमिताभ बच्चन, जया और रेखा एक ही कतार में बैठे हुए थे। अमिताभ जया के बाईं ओर, जबकि रेखा उनके दाईं ओर करीब 7-8 चेयर छोड़कर बैठी हुई थीं।
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की स्टार कास्ट रणवीर और दीपिका पर भी सेरेमनी के दौरान सबकी नजर रही। इसकी मुख्य वजह थी अमिताभ बच्चन से उनका मिलना। जहां रणवीर बिग बी से मिलते वक्त उनके पैरों में गिर गए। वहीं, दीपिका से मुलाकात के दौरान बिग बी ने हाथ जोड़ लिए। इतना ही नहीं, रणवीर के परफॉर्मेंस पर भी सबकी नजर टिकी रही।
जोधपुर में दर्दनाक हादसा: बस में घुसी जीप, मौके पर ही 7 की मौत
जोधपुर (9 जनवरी):राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक घटना घटी है। यहां शुक्रवार शाम सम रोड पर एक प्राइवेट कॉलेज बस और जीप की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि जीप का अगला हिस्सा बस के अंदर घुस गया।
हादसे में सात लोगों की मौत हो गई वहीं 18 लड़कियां घायल हैं। इसमें से 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
तेज रफ्तार के कारण जीप पूरी तरह से बस में जा फंसी। बस में सवार सात जनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जीप में सवार पांच जने मंगणियार समूह के थे। और ये सभी जैसलमेर के निकट गांव के रहने वाले थे।
Friday, 8 January 2016
...ऐसा हुआ तो 15 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है ऑड-ईवन फार्मूला
नई दिल्ली (8 जनवरी): दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूले को 15 जनवरी के बाद भी जारी रखा जा सकता है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि इस फार्मूले को आगे बढ़ाने से पहले हम 15 जनवरी को यह पता लगाएंगे कि कितना प्रदूषण कम हुआ है। अगर वाकई में प्रदूषण कम होगा तो इसे आगे भी जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूले को लागू किया है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से प्रदूषण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी और कहा कि आप वह डाटा बताइए जिससे ये साबित होता हो कि इस फार्मूले की वजह से प्रदूषण कम हुआ हो।
ऑड-ईवन फार्मूले पर केजरीवाल सरकार द्वारा रिपोर्ट देने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत सोमवार को इस मामले में फैसला सुना सकती है। इससे पहले, दिल्ली सरकार आंकड़ों के ज़रिए बताएगी कि इस फॉर्मूले के तहत राजधानी में प्रदूषण कितना कम हुआ।
ऑड-ईवन फार्मूले पर केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर पूरी दिल्ली ने इसे अपनाया है। आपको बता दें कि पहले ही दिन 80 लोगों का चालान काटा गया जिनसे 2000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। जिसमें भाजपा के सांसद सत्येंद्र सिंह भी शामिल हैं जो ईवेन नंबर की कार में धरे गये थे।
पुलिस पर आरोप : दो युवतियों के थाने में कपड़े उतरवाए और फिर...
औरंगाबाद (8 जनवरी) : शहर पुलिस ने क्रांति चौक पुलिस स्टेशन के तीन कर्मियों के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने दो युवतियों को कथित रूप से निर्वस्त्र किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर डाल दिया। इन दोनों महिलाओं में से एक इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर है। इन्हें पुलिस ने एक युवक की मौत के सिलसिले में हिरासत में लिया था।
आरोप है कि एक पुरुष पुलिस अधिकारी के कहने पर एक महिला अधिकारी ने दोनों युवतियों से पहले कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इन्हें उनके एक दोस्त की मौत के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, “आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के हैं। मैंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच को दो दिन में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में जल्दी बयान रिकॉर्ड दर्ज़ कराए जाएंगे।“
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, “आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के हैं। मैंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच को दो दिन में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में जल्दी बयान रिकॉर्ड दर्ज़ कराए जाएंगे।“
क्रांति चौक पुलिस ने दो युवतियों को एक दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत के सिलसिले में हिरासत में लिया था। उन्हें 4 जनवरी से 6 जनवरी की शाम तक पूछताछ के लिए रोके रखा गया। रिहा होने के बाद 21 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर युवती और उसकी मां कमिश्नर ऑफिस पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सारी जानकारी दी।
शिकायतकर्ता और उसके छह दोस्त नववर्ष मनाने एक होटल में पहुंचे थे। दो युवतियों को छोड़ बाकी सभी ने कथित तौर पर अल्कोहल लिया। इसके बाद एक युवक को अपने पर काबू नहीं रहा और वो हिंसक बर्ताव करने लगा। रात करीब एक बजे बाकी दोस्तों ने उसे देवगिरी कॉलोनी में छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवतियों को छोड़ने सेवन हिल्स पर वहां छोड़ा जहां वे किराए के मकान में रहती थी।
कांति चौक पुलिस इंस्पेक्टर गोवर्धन कोलेकर के मुताबिक चार दोस्त फिर अपने दोस्त का हाल देखने के लिए वापस पहुंचे। वहां उसका हिंसक बर्ताव देखकर एक दोस्त ने उसे थप्पड़ मारा। इस पर वो भागने लगा। इसी चक्कर में वो बुरी तरह गिरकर घायल हो गया। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
युवती ने राज्य मानव अधिकार आयोग को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि उसे और उसकी दो महिला दोस्तों को पीएसआई गणेश धोकराट और एक महिला पीएसआई 4 जनवरी की सुबह 7 बजे क्रांति चौक पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस का कहना है कि युवतियों को सावित्री बाई महिला सुधार गृह में रात को रखा गया और 5-6 जनवरी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पुलिस स्टेशन में अलग अलग सेल में रखा गया। हमने पुलिस को वो बताया जो नववर्ष की रात को हुआ था। लेकिन पीएसआई धोकराट और दो महिला पीएसआई ने ना सिर्फ हमें गालियां दीं बल्कि हम पर हमला भी किया। धोकराट ने दो महिला पीएसआई को हमारे कपड़े उतारने और प्राइवेट पार्ट्स पर मिर्च पाउडर डालने के लिए भी कहा। हमें एक कमरे में ले जाया गया और वैसा ही किया गया।
शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया कि युवक की मौत की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद हमें कैमरे के सामने दो दोस्तों के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही हमें इस मामले से अलग रखने के लिए रिश्वत भी मांगी गई।
गुरुवार को पुणे में मौजूद पुलिस चीफ अमितेश कुमार ने युवक की मौत की जांच क्रांति चौक पुलिस स्टेशन से लेकर स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम को सौंप दी है। पुलिस ने युवक की मौत के सिलसिले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया कि युवक की मौत की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद हमें कैमरे के सामने दो दोस्तों के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही हमें इस मामले से अलग रखने के लिए रिश्वत भी मांगी गई।
गुरुवार को पुणे में मौजूद पुलिस चीफ अमितेश कुमार ने युवक की मौत की जांच क्रांति चौक पुलिस स्टेशन से लेकर स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम को सौंप दी है। पुलिस ने युवक की मौत के सिलसिले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Wednesday, 6 January 2016
पुलिस ने नहीं की मदद, परिवार को 40 दिन बाद मिला बेटी के रेप का विडियो
पीलीभीत (6 जनवरी):उत्तर प्रदेश में रेप और अपहरण के लगातार बढ़ रहे घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की नाकामी का पोल खोल कर रख दिया है। बात 40 दिन पहले की है जब पीलीभीत की 25-26 साल की एक लड़की को अगवा कर लिया गया। जब परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। वारदात के 40 दिन बाद इस परिवार के पास उनकी ही बेटी का MMS पहुंचा है। इस वीडियो में लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को दिखाया गया है।
वीडियो मिलने के बाद परिवार एक बार फिर पीलीभीत के एसपी जवाहर कुशवाह के पास मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद कुशवाह ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई के आदेश दे दिया है। यह वीडियो केवल पीड़िता के साथ हुए अपराध का ही सबूत नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का भी सबूत है।
क्या बोले पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता ने बताया कि हमे अपहरण के 40 दिन बाद यह वीडियो मिला है। इस सच को जानने के बाद हमारे लिए यह तकलीफ बर्दाश्त करना नामुमकिन है। अगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह सब नहीं होता।
पीड़िता के पिता ने बताया कि हमे अपहरण के 40 दिन बाद यह वीडियो मिला है। इस सच को जानने के बाद हमारे लिए यह तकलीफ बर्दाश्त करना नामुमकिन है। अगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह सब नहीं होता।
पुलिस ने क्या कहा
पीलीभीत के एसपी जवाहर कुशवाह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम को बरेली भेजा है। शहर के सर्कल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिस मोबाइल नंबर से पीड़ित परिवार को विडियो भेजा गया था, उसका पता लगा लिया गया है और अब हमारी टीम उसके लोकेशन का पता लगा रही है। हमें उम्मीद है कि हम अगले 2 दिन के अंदर पीड़िता को खोज लेंगे।
पीलीभीत के एसपी जवाहर कुशवाह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम को बरेली भेजा है। शहर के सर्कल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिस मोबाइल नंबर से पीड़ित परिवार को विडियो भेजा गया था, उसका पता लगा लिया गया है और अब हमारी टीम उसके लोकेशन का पता लगा रही है। हमें उम्मीद है कि हम अगले 2 दिन के अंदर पीड़िता को खोज लेंगे।
23 नवंबर को हुआ था अपहरण
पीड़िता का अपहरण 23 नवंबर 2015 को हुआ था। बदांयू आते समय बरेली में किसी जगह उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विडियो क्लिप पीड़िता की छोटी बहन को वॉट्सऐप के द्वारा भेजा गया था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसके बारे में बताया।
पीड़िता का अपहरण 23 नवंबर 2015 को हुआ था। बदांयू आते समय बरेली में किसी जगह उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विडियो क्लिप पीड़िता की छोटी बहन को वॉट्सऐप के द्वारा भेजा गया था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसके बारे में बताया।
जानिए, दीपिका अब कितना चार्ज कर रही हैं एक फिल्म के लिए
नई दिल्ली (6 जनवरी) : मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली बी-टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंद है। सबूत है उनकी ताजा सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी। सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने अब फिल्मों में काम करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।
2015 तक दीपिका प्रत्येक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज कर रही थीं। लेकिन अब दीपिका ने अपनी फीस बढ़ा कर 15 करोड़ कर दी है। दीपिका इस वक्त बॉलिवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
2015 में दीपिका ने आम दर्शकों और समीक्षकों, दोनों के दिल अपनी परफॉर्मेंस से जीते। शूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' के टाइटल रोल ने दीपिका के करियर को नई ऊंचाई दी।
Sunday, 3 January 2016
5 घंटे में दूसरी बार भूकंप से हिला पूर्वोत्तर भारत, 6 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली (4 जनवरी) :समूचे उत्तर भारत में 5 घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 4.35 बजे के आसपास लगा था लेकिन महज 5.30 घंटे बाद दोबारा झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रेक्टर स्केल में पहले भूंकप की तीव्रता 6.7 मापी गई है वहीं दूसरे झटके की तीव्रता 3.8 मापी गई है।
पहले झटके का केंद्र जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र मणिपुर के तामेंगलॉन्ग जिले में था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप के चलते 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मणिपुर के इंफाल में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। मणिपुर, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत 11 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब चार बजे आया। जैसे ही झटके आए लोग डरकर अपने घर से बाहर निकल गए। इंफाल में तो कई इमारते ढह गईं।
मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी सिंह से पीएम मोदी से फोन पर बातची की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हालात पर केंद्र की नजर है। मणिपुर में 40-45 लोग भूकंप की वजह से घायल हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई हैं।
पठानकोट हमले के बाद 'पाकिस्तान रणनीति' पर सुषमा स्वराज ने की उच्च स्तरीय बैठक
नई दिल्ली (3 जनवरी):पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद रविवार को सरकार ने पूर्व विदेश सचिवों और पाकिस्तान में रह चुके पूर्व राजदूतों के साथ एक बैठक की। जिसमें विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर रणनीति के विषय में परामर्श किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस उच्चस्तरीय बैठक में एसके लांबा, जी पार्थसारथी, श्याम सरन, शिवशंकर मेनन, सत्यव्रत पॉल, शरद सब्बरवाल और टीसीए राघवन मौजूद रहे। विदेश मंत्रालय ने इस असाधारण बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने इस बैठक को केवल 'पाकिस्तान रणनीति पर कूटनीतिक परामर्श' का नाम दिया है।
रविवार को हुई बातचीत इस लिहाज से अहम है क्योंकि पठानकोट हमले के बाद बहस छिड़ गई है कि इससे भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर असर पड़ेगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रत्याशित लाहौर यात्रा पर पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात के बाद से काफी उम्मीद जताई जा रही थी।
जानिए किसके पत्र को अमिताभ ने अपने लिए बताया सबसे बड़ा अवॉर्ड
मुंबई (3 जनवरी): महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के पत्र को अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया है। अमिताभ ने कहा कि मुझे दिलीप कुमार साहब ने फिल्म 'ब्लैक' के लिए पत्र लिखा था। मैंने वो पत्र फ्रेम करके अपने कमरे में लगाया है। यह मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है। बता दें कि अमिताभ भी दूसरे कलाकारों को लेटर भेजते रहते हैं।
उन्हें जिसकी फिल्म अच्छी लगती है उस पत्र जरूर भेजते हैं। पिछले दिनों बच्चन ने कंगना रनोट को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के दोहरे किरदार के लिए 2 अलग-अलग लेटर भेजे थे। यही नहीं हाल ही में उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को भी लेटर लिख कर बधाई दी थी। बच्चन के लिखे हुए लेटर को रणवीर सिंह ने अपने बैंक के लॉकर में रखवाया है

























