Sunday, 3 January 2016

जानिए किसके पत्र को अमिताभ ने अपने लिए बताया सबसे बड़ा अवॉर्ड

मुंबई (3 जनवरी): महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के पत्र को अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया है। अमिताभ ने कहा कि मुझे दिलीप कुमार साहब ने फिल्म 'ब्लैक' के लिए पत्र लिखा था। मैंने वो पत्र फ्रेम करके अपने कमरे में लगाया है। यह मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है। बता दें कि अमिताभ भी दूसरे कलाकारों को लेटर भेजते रहते हैं।
उन्हें जिसकी फिल्म अच्छी लगती है उस पत्र जरूर भेजते हैं। पिछले दिनों बच्चन ने कंगना रनोट को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के दोहरे किरदार के लिए 2 अलग-अलग लेटर भेजे थे। यही नहीं हाल ही में उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को भी लेटर लिख कर बधाई दी थी। बच्चन के लिखे हुए लेटर को रणवीर सिंह ने अपने बैंक के लॉकर में रखवाया है

0 comments:

Post a Comment