Wednesday, 6 January 2016

जानिए, दीपिका अब कितना चार्ज कर रही हैं एक फिल्म के लिए

नई दिल्ली (6 जनवरी) : मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली बी-टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे बुलंद है। सबूत है उनकी ताजा सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी। सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने अब फिल्मों में काम करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।

2015 तक दीपिका प्रत्येक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज कर रही थीं। लेकिन अब दीपिका ने अपनी फीस बढ़ा कर 15 करोड़ कर दी है। दीपिका इस वक्त बॉलिवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
2015 में दीपिका ने आम दर्शकों और समीक्षकों, दोनों के दिल अपनी परफॉर्मेंस से जीते। शूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' के टाइटल रोल ने दीपिका के करियर को नई ऊंचाई दी।

0 comments:

Post a Comment