Friday, 26 February 2016
इस इंजीनियरिंग छात्र का सुसाइड लेटर पढ़कर रो पड़ेंगे आप
लखनऊ(26 फरवरी): लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनेवाले एक छात्र ने टीचर से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में शिक्षक पर अटेंडेंस को लेकर घूस मांगने का आरोप लगाया है। मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच में जुट गई है।
छात्र ने क्या लिखा लेटर में
मैं लवकेश मिश्रा अपने पूरे होश में सुसाइड लेटर लिख रहा हूं । मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन अब मैं और ये प्रेशर बर्दास्त नहीं कर सकता । भैया, मेरे सुसाइड करने की वजह सिर्फ और सिर्फ मेरे ब्रांच के एचओडी दीपक असरानी हैं, जो कंप्यूटर साइंस के टीचर हैं । उनकी प्रताड़ना से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनेवाले लवकेश की जिंदगी की ये आखिरी चिट्ठी थी। जो उसने खुदकुशी करने से पहले लिखी थी। बड़ी उम्मीद के साथ घरवालों ने उसे सीतापुर स्थित बीएनसीईटी कॉलेज में दाखिला दिलवाया था लेकिन पढ़ाई खत्म होने से पहले ही लवकेश की जिंदगी खत्म हो गई। कॉलेज टीचर से परेशान लवकेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
लवकेश मड़ियाव इलाके में किराए के कमरे में रहता था। लेकिन गुरुवार के दिन जब लवकेश के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो लवकेश का शव पंखे से लटका मिला। लवकेश के शव के पास से चार पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने खुदकुशी के लिए अपने कॉलेज के टीचर को जिम्मेदार ठहराया।
इतना ही नही लवकेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी टीचर को माफ नहीं करने की बात भी लिखी है।
((अब मै तनाव को और नहीं झेल सकता हूं । आज मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ दीपक असरानी हैं...मैं उन्ही की वजह से अपनी जान दे रहा हूं । आप, एचओडी को कभी माफ मत कीजिएगा । आई एम सॉरी पापा , मैं आपके लिए कुछ नहीं कर पाया...पापा, प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा । आई एम सॉरी...
लवकेश मिश्रा))
बेटे के मौत की खबर सुनकर परिवार वाले सदमें में हैं। लवकेश के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने ने भी लवकेश के टीचर असरानी पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया। लवकेश के पिता के मुताबिक असरानी अटेंडेस पूरी करने के लिए बेटे से घूस मांगता था।
पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है की हर पहलुओं पर जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।
मेरी बहन, बेटी और बीवी के साथ गैंग रेप हुआ और पुलिस ने ज़ुबान सिलवा दी..
ज़्यादातर भारतवासियों को लगता है कि पाकिस्तान हमारा जन्मजात दुश्मन है. पाकिस्तान की पहली और शायद आख़िरी ख़्वाहिश है कि काश! कश्मीर उसका हो जाए? उस नामुराद की ये मुराद तो हज़ार जन्मों में भी पूरी नहीं होगी! लेकिन फ़िलहाल मुझे जानना है कि 22 फरवरी को तड़के हरियाणा के सोनीपत ज़िले के ‘ढाबा कैपिटल’ मुरथल में मेरी बहन, बेटी और बीवी से गैंग रेप करने वाले क्या पाकिस्तानी आतंकवादियों से कम वहशी और बर्बर थे! ये सवाल बहुत बड़ा है क्योंकि हरियाणा पुलिस ने तो हमारी ज़ुबान ये कहकर सिलवा दी कि यदि हमने इंसाफ़ के लिए गुहार लगायी, एफआईआर के लिए ज़िद की तो अपराधी तो कभी सज़ा नहीं पाएँगे लेकिन ‘इंसाफ़ की डगर’ में हमारी ऐसी दुर्दशा होगी जैसी दुष्कर्मों से भी नहीं हुई.
क़रीब दस महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज़ मामले को रफ़ा-दफ़ा करने के लिए हरियाणा पुलिस ने बेजोड़ तरक़ीब अपनायी कि पीड़ित ही अपनी ज़ुबान सिल लें. यानी, जब शिकायत ही नहीं होगी तो कार्रवाई क्यों होगी! इसीलिए अब पुलिस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत बता रही है. लेकिन चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित अख़बार ‘द ट्रिब्यून’ की ख़बर ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस संघी को इस क़दर झकझोरा कि उन्होंने स्वप्रेरित (Suo motu) कार्रवाई करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिये हैं.
इसे आरक्षण माँग रहे हरियाणा के क़रीब 30 दंगाई जाटों ने अंज़ाम दिया. ये राज्य में दस दिन चली बदहवास हिंसा, उपद्रव और आगजनी की सैकड़ों वारदातों का हिस्सा थी. सामूहिक बलात्कार का ‘शौर्य’ दिखाना उन दंगाई जाटों के लिए कितनी मामूली बात रही होगी जिन्होंने अपने ही शहर के शहर फूँक डाले हों! उन्हें मेरी बहन-बेटी तो माँस का लोथड़ा ही लगी होंगी!
जाट दंगाईयों ने मुरथल के पास हमारी कारों से सबको उतारकर उसे आग के हवाले कर दिया. मर्दों को एक ओर खदेड़कर औरतों को हसनपुर और कुरद गाँवों के खेतों में घसीट लिया गया. महिलाओं के कपड़े फाड़ डाले गये, उन्हें बर्बरता से मारा-पीटा गया और फिर दंगाईयों ने उनके साथ अपना मुँह काला किया. सारा क़हर झेलने के बाद आधी रात को महिलाओं ने हिम्मत करके पड़ोस के गाँवों में पनाह ली. गाँव वालों ने उन्हें लाज़ ढ़कने के लिए कपड़े दिये. वहीं उन्हें लेकर अमरीक सुखदेव ढ़ाबा पहुँचे. वहाँ औरतें अपनी परिवारों से मिलीं. पुलिस को पूरा ब्यौरा दिया गया. लेकिन पुलिस ने क़ानूनी झंझट का वास्ता देकर पीड़ितों को अपनी और फ़ज़ीहत नहीं करवाने का मशविरा दिया. वहीं पीड़ितों के लिए वाहनों का इंतज़ाम हुआ. उन्हें ज़ुबान सिलकर रखने की हिदायत के साथ उनके ठिकानों पर भेज दिया गया.
पुलिस ने पीड़ितों को ‘अनुभवी सलाह’ दी कि दंगाईयों के ख़िलाफ़ मुक़दमा लिखवाने से कोई फ़ायदा नहीं होगा. पीड़ितों को सबसे पहले तो मेडिकल टेस्ट की यातना भुगतनी होगी. फिर दूर अपने शहरों से आरोपियों की शिनाख़्त करने और अदालती प्रक्रिया को झेलने के लिए असंख्य चक्कर काटने होंगे, जिसकी वेदना बलात्कार से भी कहीं ज़्यादा अपमानजनक और पीड़ादायी होगी! जीवन में कई बार बुद्धि और विवेक पर अनुभव भारी पड़ता है. इसीलिए पुलिस वालों का अनुभव और उससे जुड़ी चेतावनी मेरे परिवार पर भी भारी पड़ी. हमने अपने ‘दूषित शरीर’ को ही बचाने में भी ख़ैर समझी और मुँह छिपाये अपने घरों को लौट लिये. लेकिन मुरथल और पड़ोसी गाँवों के लोगों के पेट में ये बातें नहीं पचीं. उनकी इंसानियत ने चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित अख़बार ‘द ट्रिब्यून’ के दो पत्रकारों के आगे सारे वाकये को उजाकर कर दिया. फिर सोशल मीडिया की बदौलत ख़बर जंगल के आग की तरह सारी दुनिया में वायरल हो गयी.
‘द ट्रिब्यून’ एक सम्मानित और पुराना अख़बार है. ये किसी कॉरपोरेट या पूँजीपति का कठपुतली मीडिया नहीं है जिसकी ख़बरें निजी स्वार्थों से प्रभावित हो सकती हैं. ट्रिब्यून को पत्रकारों का ट्रस्ट चलाता है. ये उसकी विश्वनीयता का सबसे बड़ा आधार है. मीडिया में प्रतिष्ठित सिर्फ़ वही होता है जिसका लम्बा और निष्कलंक अतीत हो. वैसे ‘थोथा चना बाजे घना’ की तर्ज़ हरेक फ़रेबी मीडिया ख़ुद को सबसे प्रतिष्ठित बताने का दावा करता है. लेकिन असलियत में प्रतिष्ठित सिर्फ़ वही है, जिस पर पाठक या दर्शक भरोसा करते हों. इस लिहाज़ ट्रिब्यून की उपलब्धि जगज़ाहिर है. जबकि हरियाणा पुलिस की साख़ को दुनिया ने बीते दस दिनों में तार-तार होते देखा है. इसीलिए मुरथल पुलिस का ये झूठ हज़म नहीं हो सकता कि सामूहिक बलात्कार की ख़बर ग़लत है.
मुरथल के सामूहिक बलात्कार काँड को रफ़ा-दफ़ा करके हरियाणा की महा-नालायक पुलिस ने अपने उस कलंकित इतिहास में एक और पन्ना जोड़ लिया है, जिसके निकम्मेपन को दुनिया ने बीते 10-12 दिनों में देखा है. पुलिस ने जिस ‘पराक्रम’ से बलात्कार पीड़ितों को ‘जान बची तो लाखों पाये…!’ का सबक सिखाया, उसकी असलियत तो जाँच से ही सामने आएगी. बहरहाल, मेरी बहन-बेटी तथा बीवी ने काले इतिहास को रचे जाते हुए देखा! हमारी ठोस एवं पुख़्ता राय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जैसी बेचैनी बीफ़ को लेकर दिखायी थी, उन्हें वैसी परेशानी औरतों की लुटती आबरू, घर, मकान, दुकान, वाहन, स्कूल और अस्पताल के फूँके जाने से नहीं हुई.
Friday, 19 February 2016
यूपी : घर के सामने हमला, पत्थर से चेहरा कुचला
गोरखपुर (19 फरवरी): यूपी के गोरखपुर में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घर के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया गया। पत्थर से युवक पर हमला किया या। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि अंकित नाम युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला अंकित के घर के ठीक बाहर और घरवालों के सामने किया गया।
सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि अचानक एक शख्स पत्थर उठाकर बेहद करीब से अंकित के चेहरे पर वार करता है। अंकित के चेहरे पर पत्थर पड़ता है और अंकित उसी वक्त जमीन पर गिर जाता है। फिलहाल अंकित की हालत बेहद नाजुक हैं, उसका इलाज जारी हैं।
ये कैसा डिजिटल इंडिया : गुजरात के एक गांव में कुंवारी लड़कियों के मोबाइल रखने पर बैन
अहमदाबाद (19 फरवरी) : मोदी सरकार बेशक डिजिटल इंडिया पर बहुत ज़ोर दे रही है लेकिन गुजरात में प्रधानमंत्री के गृह ज़िले मेहसाणा का एक गांव ऐसा भी है, जहां कुंवारी लड़कियों के पास मोबाइल रखने पर बैन लगा दिया गया है। यदि किसी लड़की के पास से मोबाइल मिलेगा तो 2100 रुपये जुर्माना का प्रावधान है।
सूराज गांव में खाप पंचायत जैसा फरमान सुनाते हुए कहा गया कि यदि कोई किसी कुंवारी लड़की के पास मोबाइल पकड़वाता है तो उसे 200 रुपए इनाम दिया जाएगा।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूराज गांव सरपंच देवशी वनकर का कहना है, इन लड़कियों को मोबाइल की ज़रुरत क्या है। इंटरनेट हम जैसे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए समय और पैसे की बर्बादी है। लड़कियों को अपना समय पढ़ाई और अन्य कामों में लगाना चाहिए।
इस फरमान के लिए सिर्फ एक अपवाद रखा गया है कि अगर कोई रिश्तेदार लड़की से बात करना चाहता है तो उसके माता-पिता इस बातचीत के लिए लड़की को सौंप सकते हैं।
वनकर का कहना है कि गांव की 2500 लोगों की पूरी आबादी ने इस फैसले का स्वागत किया है। इस आबादी में सभी जातियों के लोग हैं।
सुराज गांव ने ये प्रतिबंध 12 फरवरी को लगाया। अब इसके उत्तरी गुजरात के और हिस्सों में भी फैलने की संभावना है। दरअसल गुजरात में राजनीतिक रूप से प्रभावी ठाकोर समुदाय ने इस मुहिम को शुरू किया है। इन्हें राबड़ी और वांकर जैसे ओबीसी समुदायों का भी समर्थन हासिल है।
Friday, 12 February 2016
गाजियाबाद से गायब दीप्ति घर पहुंची, 10 फरवरी को हुई थी लापता
नई दिल्ली(12 परवरी): ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील की लापता इंजीनियर दीप्ति सरणा सुबह पानीपत में मिल गई। दीप्ति बुधवार को लापता हो गई थी।
बताया जा रहा है कि दीप्ति बिल्कुल ठीक है। उसकी बात उसकी फैमिली से करा दी गई है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने खुद इस मामले में दखल दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीप्ति ने शुक्रवार सुबह 8 बजे खुद अपने भाई को फोन कर कहा कि वह पानीपत में है और बिल्कुल ठीक है। दीप्ति ने ये भी कहा कि वह दिल्ली पहुंच रही है। फैमिली से कहा कि वो उसे रिसीव करने दिल्ली पहुंचे।
हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया कि दीप्ति पानीपत कैसे पहुंची? यूपी सरकार ने ट्वीट कर दीप्ति के मिल जाने की खबर की पुष्टि की है। IT इंजीनियर दीप्ति सरना कंपनी के गुड़गांव ऑफिस में काम करती है। दीप्ति बुधवार शाम ऑफिस से गाजियाबाद के कविनगर में अपने घर जाने के लिए निकली थी। वह शाम 8 बजे मेट्रो से वैशाली उतरी। घर के लिए ऑटो लिया। इसके बाद से वह लापता हो गई थी।
दीप्ति के पिता नरेंद्र सरना के मुताबिक, बुधवार रात सवा आठ बजे उनकी बेटी से बात हुई थी। उस वक्त वह हिंडन पुल पर थी। दीप्ति के पिता फार्मासिस्ट हैं। घर पहुंचने से पहले उन्हीं से बात कर रही थी, तभी अचानक उसने कहा- ‘ऑटो वाला गलत ले जा रहा है...पापा बचा लो।’ इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
सलमान के बाद अब 'सुल्तान' के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं अनुष्का शर्मा
मुंबई (11 फरवरी): बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सुल्तान’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं अब फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इस फिल्म के लिए रेसलिंग ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
कुछ दिनों पहले फिल्म के लिए रेसलिंग ट्रेनिंग लेते हुए सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई थी। हाल ही में उन्होंने ट्रेनिंग की कुछ तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, “No pain no’’
आपको बता दें कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान ‘सुल्तान अली’ नाम के हरियाणवी रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sunday, 7 February 2016
संजय दत्त के बेटे ने मारी बॉलिवुड में एंट्री, इस फिल्म में आएंगे नजर
मुंबई(7 फरवरी): बॉलिवुड स्टार संजय दत्त के बेटे अपने पिता की होम प्रोडक्शन ‘‘हसमुख पिघल गया’’ के जरिए फिल्म जगत में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में वह राज कपूर की एक फिल्म के लोकप्रिय गीत के रीमिक्स में नजर आएंगे।
शहरान फिल्म में राजकपूर के गीत ‘किसी की मुस्कुराहटों पे..’ में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार वह किसी फिल्म में दिखाई देंगे। शुरूआत में गीत फिल्म के हीरो अरमान पर फिल्माया गया और अंत में इसमें अमिताभ बच्चन नजर आते हैं।
‘हसमुख पिघल गया’ मुंबई शहर में भीषण गर्मी वाले एक दिन की कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है। फिल्म में संजय की भतीजी नाजिया हुसैन तथा फिल्म निर्माता ओ पी रल्हन के पोते अरमान मुख्य भूमिका में हैं।
दिल्ली में महिला के साथ दरिंदगी, बलात्कार के बाद करंट लगाकर हत्या की कोशिश
नई दिल्ली (7 फरवरी): देश की राजधानी दिल्ली में एक शादीशुदा महिला रेप का शिकार हो गई। घर में घुसकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की भी नाकाम कोशिश की। दरिदंगी की दिल दहला देने वाली ये वारदात देश की राजधानी में दिल्ली में हुई हैं, जहां एक शादीशुदा महिला के साथ रेप को अंजाम दिया गया। जिस तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया,उसे सुनकर आपके रौंगंटे खड़े हो जाएंगे।ये धुंधली तस्वीर रेप पीड़िता की हैं,जो हैवानियत का शिकार बनी। करीब एक घंटे तक पीड़िता उस नर्क से गुजरी, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। पीड़िता अपने घर के बाथरुम में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान छत से आरोपी पीड़िता के घर में दाखिल हुआ। आरोपी ने पीड़िता की आंखों और मुंह में फेविकॉल जैसा लिक्विड डाल दिया, जिससे पीड़िता की आंखे पूरी तरह से बंद हो गई। साथ ही पीड़िता कुछ बोलने की हालत में नहीं रही। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया।रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की नाकाम भी कोशिश भी की। आरोपी ने पानी गर्म करने वाली रॉड को बिजली के प्लग में लगातक पीड़िता को करंट लगाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता की किस्मत ने साथ दिया,उस वक्त बिजली नहीं थी। इस कारण पीड़िता की जान बच गई।
रेप और जान से मारने की कोशिश करने के बाद आरोपी ने घर में लूट का इरादा किया। पीड़िता के जेवर, मोबाइल और घर में रखी नगदी को लूट कर आरोपी फरार हो गया। सबसे अहम बात ये है कि रेप, हत्या की कोशिश और लूट की ये सनसनीखेज वारदात को दिन के सुबह करीब 11 बजे अंजाम दिया।
वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई हैं, इलाके के लोग वारदात के बाद से डरे हुए हैं। इसके साथ ही इस घटना ने दिल्ली पुलिस के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं, लेकिन अब तक आरोपी की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पीडित परिवार औऱ इलाके के लोग पुलिस पर लापरवाही का इलजाम लगा रहे हैं।
इस मामले में शाहरुख से आगे निकले अमिताभ, सलमान से अब भी पीछे
नई दिल्ली (7 फरवरी): महानायक अमिताभ बच्चन ने एक मामले में शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि वो सलमान खान से पीछे हैं। हम बात कर रहे हैं स्टार्स की फेसबुक पर लोकप्रियता के बारे में। फेसबुक पर उनके 2.3 करोड़ लाइक मिल चुके हैं। इस तरह वो शाहरुख खान से आगे हैं।शाहरुख के फेसबुक पर 1.7 करोड़ फैन्स हैं। वहीं सलमान खान के फेसबुक पेज को 2.9 करोड़ लोगों ने लाइक किया है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'पांच फरवरी को अभिषेक के जन्मदिन पर फेसबुक पर 2.3 करोड़ फॉलोअर्स हो गए!'
Saturday, 6 February 2016
सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़
नई दिल्ली (5 फरवरी) : सलमान ख़ान विवादों से जितना भी दूर रहने की कोशिश करें, कुछ ना कुछ उनके साथ ऐसा ज़रूर हो जाता है कि उनका नाम सुर्खियों में आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब वो प्रीति जिंटा के जन्मदिन पर डिनर के बाद प्रीति और सुज़ैन ख़ान को उनकी गाड़ियो तक छोडने जा रहे थे।
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त वहां काफ़ी मीडिया वाले इकट्ठा हो गए थे। तस्वीरें लेने की आपाधापी मची तो सलमान के बॉडीगार्ड मीडियाकर्मियों को रोकने में लग गए। इतने में सलमान के एक बॉडीगार्ड को गुस्सा आ गया और उसने एक प्रेस वाले को धक्का दे दिया। ये देखते ही सलमान ने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया।
अतीत के अनुभवों से सीख लेते हुए इस बार सलमान ने ज़रा भी वक्त गंवाए एक्शन लिया। बता दें कि पहले एक ऐसा वाकया हो चुका है जब तकरार के बाद सलमान ने प्रेस पर ही बैन लगा दिया था। एक बार सलमान के घर के बाहर उनके एक बॉडीगार्ड ने सलमान के एक प्रशंसक को थप्पड़ जड़ दिया था। ये प्रशंसक सलमान के घर के बाहर फोटो लेने की कोशिश कर रहा था।




















