This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Friday, 9 September 2016

क्या फंस गए कपिल शर्मा?

नई दिल्ली(9 सितंबर):कपिल शर्मा ने ट्वीट कर आज हड़कंप मचा दिया कि बीएमसी अधिकारियो ने 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी। लेकिन बीएमसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने चार बंगला स्थित बंगला संख्या 70 पर अतिक्रमण किया था। इसे लेकर बीएमसी ने आपत्ति जताई थी।
-कपिल शर्मा ने 15-16 फुट तक बंगले के पीछे की जगह पर कब्ज़ा किया और वहां मैंग्रोव को काटा। इसके अलावा ग्राउंड प्लस वन का स्ट्रक्चर होने के बावजूद एक फ्लोर गैरकानूनी तरीके से बढ़ाया। बीएमसी द्वारा काम बंद करने की नोटिस मिलने के बावजूद नोटिस पर अमल नही हुआ और काम जारी रखा गया। इसके बाद बीएमसी ने अगस्त महीने में हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल एनक्रोचमेंट को डेमोलिश कर दिया।
- इधर, कपिल का कहना है कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनसे घूस की मांग की है। घूस मांगे जाने की बात को लेकर कपिल ने पीएम मोदी को ट्वीट भी किया। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और BMC अधिकारियो ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Sunday, 4 September 2016

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने की खुदकुशी की कोशिश

गुरूग्राम (4 सितंबर):हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड करने की कोशिश की। इन्हें नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इन्होंने जहर खाकर जाने देने की कोशिश की।
बता दें कि सपना पिछले काफी दिनों से एक गीत को लेकर विवादों में थीं। इनके खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। सोशल मीडिया में भी इनके खिलाफ यूजर्स ने कई कमेंट्स किए थे।
एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है केस...
- सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने बीते दिनों एक गीत के बोल को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
- जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसीपी की अगुआई में एक एसआईटी टीम भी बनाई गई है।
- इससे पहले हिसार की डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी शिकायत की गई थी।
- सपना पर आरोप है कि इन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में रागनी प्रोग्राम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे।
- शिकायत में कहा गया है कि सपना और इनकी टीम ने 'बिगड़ग्या' नामक जात-पात के एक गीत के जरिए दलितों पर सवाल उठाए थे। इस दौरान इन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।
- बाद में सोशल ऑर्गेनाइजेशन निगाहें के नेशनल प्रेसिडेंट नबाव सतपाल तंवर ने भी थाने में सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।