Sunday, 25 February 2018
Thursday, 21 December 2017
मुंह में नोट दबा रिसेप्शन में जमकर नाची अनुष्का, विराट ने भी दिया साथ
नई दिल्ली. रिसेप्शन गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हुआ। अपनी रिसेप्शन के दौरान अनुष्का खूब मस्ती की मूड में दिखी। अनुष्का का एक डांस वीडियो सामने आया हैं जिसमें वह मुंह में नोट दबाकर जमकर डांस किया। इस दौरान विराट कोहली भी उनके साथ थे।
पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर वायल इस वीडियो में अनुष्का मुंह में नोट दबाएं अपने हसबैंड विराट के साथ जमकर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके दोस्त सीटी बजा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी न्यूली वेड्स कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कपल को फूल देकर आशीर्वाद दिया। गौरव शर्मा
सोशल मीडिया पर वायल इस वीडियो में अनुष्का मुंह में नोट दबाएं अपने हसबैंड विराट के साथ जमकर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनके दोस्त सीटी बजा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी न्यूली वेड्स कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कपल को फूल देकर आशीर्वाद दिया। गौरव शर्मा
Saturday, 18 November 2017
गाजियाबाद में सीएम की सभा आज, तैयारियां पूरी साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे रामलीला मैदान
गाजियाबाद नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज को गाजियाबाद आ रहे हैं। घंटाघर रामलीला मैदान में अपराह्न साढे़ तीन बजे से वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घंटाघर रामलीला मैदान में ही सीएम के हैलीकाप्टर के लिए हैलीपेड बनाया गया है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री पहले मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी जनसभा करेंगे। इसके बाद बाद में अपराह्न साढे़ तीन बजे घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक चुनावी जनसभा करेंगे।
यहां से मुख्यमंत्री कार से नई दिल्ली स्थित यूपी सदन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। उधर, सीएम की जनसभा से एक दिन पहले ही घंटाघर रामलीला मैदान को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हाथ में ले लिया। शुक्रवार दोपहर पूरे सभा स्थल की गहन जांच की गई। शुक्रवार को एनएसजी कमांडो ने रामलीला मैदान में डेरा डाल लिया था / गौरव शर्मा
यहां से मुख्यमंत्री कार से नई दिल्ली स्थित यूपी सदन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। उधर, सीएम की जनसभा से एक दिन पहले ही घंटाघर रामलीला मैदान को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हाथ में ले लिया। शुक्रवार दोपहर पूरे सभा स्थल की गहन जांच की गई। शुक्रवार को एनएसजी कमांडो ने रामलीला मैदान में डेरा डाल लिया था / गौरव शर्मा
Saturday, 3 June 2017
CBSE Result 2017: ये हैं गाजियाबाद के टाॅपर्स
गाजियाबाद। छात्रों की सालभर की मेहनत के बाद शनिवार को सीबीएसई ने सभी जनपदों में नतीजों की घोषणा कर दी है। मेहनत के बाद अच्छे नंबर पाकर छात्रों और अभिभावकों के चेहरे खिल गए हैं। गाजियाबाद के कई नामी स्कूलों ने इस बार अपने ही स्कूलों के पुराने रिकाॅर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है। गाजियाबाद में डीपीएसजी गाजियाबाद स्कूल के छात्र गौरांग गोयल ने CGPA 10 हासिल करके टॉप किया है। फीसदी अंक हासिल करके जनपद का नाम रोशन किया है।
Friday, 2 December 2016
500 के नोटों की बढ़ी सप्लाई, अब कैश की नहीं होगी कोई किल्लत
नई दिल्ली (2 दिसंबर):आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास की माने तो आने वाले कुछ दिनों में देशभर में जारी कैश के क्रंच को दूर कर लिया जाएगा। शक्तिकांत दास के मुताबिक अब बैंक और एटीएम में ज्यादा से ज्यादा 500 के नोटों की सप्लाई की जा रही है और अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ दिनों नगदी की जारी किल्लत को दूर कर लिया जाएगा।
साथ ही वित्त सचिव ने कहा कि जो कोई भी कालेधन को सफेद बनाने या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे काम से जुड़ा पाया जाएगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कालेधन की कार्रवाई को लेकर भी बात की। वित्त सचिव ने कहा कि एजेंसियां जांच में जुटी हैं और कार्रवाई चल रही है। धीरे-धीरे इसका असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में और भी दिखेगा।
अब सपना चौधरी के नागिन डांस ने ढाया गजब, यू ट्यूब पर लाखों लाइक
नई दिल्ली (2 दिसंबर): हरियाणा की रागिनी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वे पिंकसिटी जयपुर में डांस करती दिखाई दीं। उनके इस डांस का वीडियो भी यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। जयपुर में डांस शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ पहुंची। यहां सबसे खास रहा उनका नागिन डांस। जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के बीच नागिन डांस शुरू किया तो लोगों की तालियों से ग्राउंड गूंज उठा।
- इस वीडियो में सपना डांस के साथ गाना गाती भी दिख रही है।
- अचानक एक दूसरा कलाकार स्टेज पर आकर बीन बजाने लगता है। जिसके बाद सपना नागिन डांस प्रफोर्म करती हैं।
- सपना के साथ-साथ स्टेज पर कई और कलाकार भी प्रफोर्म करने पहुंचते हैं।
- अचानक एक दूसरा कलाकार स्टेज पर आकर बीन बजाने लगता है। जिसके बाद सपना नागिन डांस प्रफोर्म करती हैं।
- सपना के साथ-साथ स्टेज पर कई और कलाकार भी प्रफोर्म करने पहुंचते हैं।
Thursday, 10 November 2016
चिंकारा मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, सु्प्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
11 नवंबर चिंकारा मामले में सलखान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सु्प्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका स्वीकार कर ली है। अब इस मामले पर कोर्ट सुनवाई करेगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा है।
बता दें कि सबूतों के अभाव में जोधपुर हाईकोर्ट ने इसी साल 25 जुलाई को काले हिरण चिंकारा शिकार के 18 साल पुराने दो मामलों में जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया था। उसके बाद राजस्थान सरकार ने सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दी गई चुनौती को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
सलमान खान पर दो हिरण शिकार के दो मामले हैं। पहला 26-27 सितंबर 1998 को भवड़ में दो हिरण का शिकार करने और 28-29 सितंबर 1998 को मठानिया के गोडा फर्म एक और हिरण मारने का आरोप है। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान इस मामले में पहले जोधपुर जेल भी जा चुके हैं।


















