Wednesday, 23 December 2015

2016 बॉलिवुड में एडल्ट कॉमेडीज़ का साल होगा : सनी लियोनी

नई दिल्ली (23 दिसंबर) : ग्लोबल एडल्ट फिल्म स्टार से बॉलिवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी ने एक भविष्यवाणी की है। सनी का कहना है कि बॉलिवुड में 2016 का साल एडल्ट फिल्म कॉमेडिज़ का होगा। बता दें कि इस साल इस कड़ी में क्या कूल हैं हम 3, मस्तीज़ादे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज़ होने वाली है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सनी मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म मस्तीज़ादे के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। उनके साथ फिल्म में कोस्टार वीर दास भी मौजूद थे।
प्रेस कॉऩ्फ्रेंस में सनी से पूछा गया था कि मस्तीज़ादे इसी कैटेगरी उन फिल्मों से अलग कैसे है, जो शीघ्र ही रिलीज़ होने वाली हैं। इस पर सनी ने कहा, 'मैं समझती हूं कि 2016 एडल्ट कॉमेडिज़ का साल होने जा रहा है। तीन फिल्में एक के बाद एक आने वाली हैं। मैं समझती हूं कि ये फिल्में कॉमेडी का एक स्टैंडर्ड तय करेंगी।'

मस्तीज़ादे में सनी डबल रोल में, लिली और लैला के किरदारों में, नज़र आएंगी। सनी ने कहा कि उन्हें लैला का किरदार निभाना अधिक मुश्किल होगा।
सनी ने कहा, 'लैला बनना मुश्किल था लेकिन लोग मुझे ऐसा ही देखना पसंद करते हैं। वो ग्लैमरस और ब़ॉम्बशैल टाइप लड़की। जबकि लिली का रोल निभाना आसान था क्योंकि ये मेरी असल पर्सनेल्टी के करीब है, जो विचित्र और अनाड़ी है।'
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी मस्तीज़ादे 29 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इसमें तुषार कपूर भी लीड रोल में हैं।

0 comments:

Post a Comment