अमेठी (24 दिसंबर): दो दिन के अमेठी दौरे पर गए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डीडीसीए में कथित गड़बडिय़ों को उजागर करने के लिए भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को निलम्बित किए जाने का मुद्दा उठाया।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी चुनाव के दौरान तरह-तरह के घोटालों की बातें करते थे। अब क्रिकेट घोटाला सामने आया है। इसे उजागर करने वाले सांसद को निलम्बित कर दिया गया और ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा की बात कहने वाले प्रधानमंत्री जी बिल्कुल चुप हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री हैं और लोगों का भरोसा टूट रहा है, उन्हें एक्शन लेना चाहिए। उन्हें जांच करानी चाहिए।''
आपको बता दें कि भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक अभियान चलाया था। हाल में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में जेटली का नाम लिए बिना उन पर परोक्ष रूप से गम्भीर आरोप लगाए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड ने कल आजाद को निलंबित कर दिया। भाजपा ने आजाद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पार्टी की छवि ‘‘धूमिल’’ करने के लिए कांग्रेस एवं आप के साथ ‘‘सांठगांठ करने’’ का आरोप लगाया।








0 comments:
Post a Comment