This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 11 April 2016

केरल मंदिर हादसे के पीड़ितों के लिए महा-आरती करेगी BJP

नई दिल्ली (11 अप्रैल):केरल के पुत्तींगल देवी मंदिर में आतिशबाजी की वजह से हुए भयानक हादसे में घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की दुआ के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोमवार को सभी जिलों में महा-आरती करेगी। इसमें मृतकों को भी याद किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हादसे को लेकर दुखी हैं। उनसे सोमवार शाम को महा-आरती करने के लिए कहा गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी मुखिया अमित शाह रविवार को केरल में पीड़ितों का हालचाल पूछने के लिए केरल गए थे। इस भयानक हादसे में करीब 106 लोग मारे गए थे और 383 लोग घायल हो गए थे।

Sunday, 10 April 2016

कोहली को पाने के लिए कंदील ने पार कर दी सारी हदें

नई दिल्ली(11 अप्रैल):वर्ल्ड टी-20 से सुर्खियों में आने वाली पाक मॉडल कंदील बलोच का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बलोच ने बाथटब में बैठकर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आई लव यू बेबी कहा। इसके साथ ही कंदल फ्लाइंग किस करते हुए विराट को मिस यू कहते हुए भी नजर आ रही हैं।
यह पहला मौका नहीं हैं जब कंदील ने कोहली से अपने प्यार का इजहार किया हो। इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान भी बलोच ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर कोहली से प्यार का इजहार किया था। बलोच ने कोहली से कहा था कि वह इस पाकिस्तानी महिला (बलोच) के लिए अनुष्का को छोड़ दें...! वीडियो में बलोच ने कहा था ओह माय गॉड विराट कोहली बेहद मोहक हैं।
बता दें कि टी-20 विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद से कंदील को विराट कोहली से प्यार हो गया है और वह उनके पीछे पड़ गई हैं। पाक की हार के बाद बलोच ने कप्तान शाहिद अफरीदी की कड़े शब्दों में निंदा की थी तो विराट के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा था की आखिर अनुष्का ही क्यों?

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किया गया भू‍कंप

नई दिल्ली (11 अप्रैल):दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके ठीक चार बजे महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में ऐसे झटके महसूस किए गए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है।
भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। उसका एपिसेंटर अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत में बताया जाता है। ये झटके डेढ़ मिनट तक रहे। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है। झटके महसूस करते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकाल आए। लोगों में इस बात की दहशत थी कि कहीं भूकंप के ज्यादा तेज झटके न झेलने पड़ें और किसी तरह की कोई जनहानि हो।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली सचिवालय की छठी मंजिल पर फर्नीचर हिल रहे हैं। ये वाकई डरावना है। आशा करता हूं कि सब सुरक्षित होंगे। कपिल गोयल 

14 अप्रैल को ऐश्‍वर्या और सलमान में होगी टक्कर!


मुंबई (10 अप्रैल):एक दूसरे के सामने आने से कतराने वाले सलमान और ऐश्वर्या एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों 14 अप्रैल को एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। दरअसल, दोनों की आने वाली फिल्मों में से सलमान की फिल्म सुल्तान का टीजर 14 अप्रैल को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी ट्विटर पर दी।
इधर, 14 अप्रैल को ही ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत का ट्रेलर जारी होगा। डायरेक्टर उमंग कुमार ने शुक्रवार को मूवी के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की। इसमें एक किसान की कहानी हो जिसका नाम सरबजीत रहता है। जो शराब के नशे में भारत की सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच जाता है और उसे एक भारतीय जासूस समझा जाता है। गौरव शर्मा नई दिल्ली 

अमित शाह की नजर में यहां 'फेल' रहे वाजपेयी

नई दिल्ली(10 अप्रैल): असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान बीजेपी जोरशोर से बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठा रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव कैंपेन के दौरान कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी घुसपैठ की समस्या हल करने में नाकाम रहे थे।
शाह ने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन एनडीए सरकार में बांग्लादेश के साथ लैंड बाउंड्री अग्रीमेंट नहीं था, जिसके चलते सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हो सका। इसी वजह से घुसपैठ की समस्या बरकरार है। आज बांग्लादेश के साथ हमारा समझौता है।
अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ की समस्या को हल करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर बीजेपी सरकार की आवश्यकता है। सीनियर नेता हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित आरोपों पर शाह ने कहा कि इसकी जांच होगी।

जया बच्चन के एक डिनर ने बदल दी अमिताभ और रेखा की जिंदगी


मुंबई (10 अप्रैल):बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं जया बच्चन का जन्मदिन है और वो 68 साल की हो चुकी हैं। जया को याद करते ही अमिताभ खुद ब खुद याद आ जाते हैं औऱ ये भी कि कैसे जया ने अपने प्यार के बल पर अमिताभ को जीता। लेकिन आखिर ये सब हुआ कैसे? 1977 का वो दौर था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थी और दूसर

एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थी कि जया भला बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना पीटना मचेगा।

रात के वक्त रेखा सज धज कर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थी। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।

जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगी तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई।

रेखा ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। लेकिन इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी।

जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होती।

Sunday, 3 April 2016

तस्वीरें: आंखें हुई नम, जब दुल्हन के जोड़े में शमशान पहुंचीं प्रत्यूषा...

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के रोल से घर-घर में मशहूर हुई प्रत्यूषा बनर्जी को ग्लैमर वर्ल्ड ने नम आंखों से विदाई दे दी। शनिवार रात को उनको अंतिम संस्कार किया गया। 

शुक्रवार रात को प्रत्यूषा बनर्जी की मौत हो गई थी। उनकी एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनके शरीर को दुल्हन के जोड़ो में सजाया गया। दुल्हन के जोड़ो में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Saturday, 2 April 2016

लास्ट बर्थडे पर भी प्रत्यूषा की मांग में था सिंदूर, देखिए वीडियो...


मुंबई (2 अप्रैल): टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने अपना अंतिम जन्मदिन 10 अगस्त को मनाया था। इस पार्टी में टीवी जगत के कई चेहरे शामिल हुए थे। यह सर्जप्राइज पार्टी थी जो प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने दी थी। लेकिन बता दें कि प्रत्यूषा की मांग में इस दिन भी सिंदूर लगा हुआ था। तस्वीरों से यह साफ जाहिर होता है। लेकिन सवाल यह है कि यह सिंदूर आखिर किसके नाम का था।
पार्टी में मांग में सिंदूर दिखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रत्यूषा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। हालांकि इस बात कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इन सबके बीच मरने के बाद सामने आई फोटो में भी उनकी मांग में सिंदूर का दिखना कई सवाल खड़े करता है। सवाल यह है क्या उन्होंने अंतिम जन्मदिन से पहले ही शादी कर ली थी। क्या इसिलिए दोनों साथ में रह रहे थे।