This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, 26 June 2016

IIFA में गधे पर बैठकर पहुंचे शाहिद कपूर!


नई दिल्ली(26 जून): स्पेन में हुए आईफा अवॉर्ड में एक्टर शाहिद कपूर गधे पर बैठकर पहुंचे। दरअसल शाहिद इस पूरे शो के होस्ट थे और उनकी एंट्री कुछ अलग अंदाज में हुई, तो शाहिद भी गधे पर सवार होकर वहां पहुंचे।
गौरतलब है कि शाहिद की फिल्म 'उड़ता पंजाब' पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करोबार कर रही हैं।

मुश्किल में सलमान, रेप विक्टिम ने ठोका मानहानि का दावा

नई दिल्ली(26 जून): रेप विक्टिम्स को लेकर दिए अपने बयान पर बॉलिवुड एक्टर सलमान खान मुश्क्लि में फंसते नजर आ रहे हैं। हिसार की एक रेप विक्टिम ने उन पर 10 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोका है।
विक्टिम के वकील रजत कल्सन की ओर से सलमान को लीगल नोटिस भेजा गया है। रेप विक्टिम ने नोटिस में कहा है कि सलमान खान के इस बयान के बारे में मीडिया के जरिए पता चला है। उन्होंने रेप विक्टिम्स के दर्द का मजाक बनाया है। मैं भी रेप विक्टिम हूं, मुझे भी रेप जैसी नापाक घटना से गुजरना पड़ा था। सलमान खान के इस बयान से उस भयानक और रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की यादें ताजा हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि सलमान खान के इस अपमानजनक बयान के चलते मुझे अपनी जिंदगी बोझ नजर आने लगी है, मेरे दिमाग में सुसाइड जैसे विचार आ रहे हैं। विक्टिम ने यह भी कहा है कि वह सलमान खान की फैन थी, लेकिन उनके बयान ने उसके मन में नफरत पैदा कर दी है।
विक्टिम के वकील रजत कल्सन ने बताया कि लड़की के साथ करीब 4 साल पहले हिसार में गैंगरेप हुआ था। हिसार की स्पेशल कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सबूतों के अभाव में बरी हुए चार दूसरे आरोपियों के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में अंडर कंसिडरेशन है।

Friday, 24 June 2016

मुजफ्फरनगर दंगे पर आने वाली फिल्म 'शोरगुल' के प्रदर्शन से थिएटर मालिकों ने किया इनकार

नई दिल्ली (24 जून): उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित एक फिल्म आने वाली है। जिसका नाम है- शोरगुल। इस फिल्म के प्रदर्शन करने से मुजफ्फरनगर के थिएटर मालिकों ने इनकार कर दिया है। हालांकि, अधिकारियों नें उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद दंगों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन करने से उन्होंने साफ इनकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म एक हिन्दू लड़के और एक मुस्लिम लड़की की दोस्ती पर आधारित है। जो राजनीतिक मुद्दा बन जाता है और इससे समाज में अशांति और अव्यवस्था फैलती है। जो मुजफ्फरनगर दंगे की प्रष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं।
एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के विवादित विधायक संगीत सोम ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिला मनोरंजन अधिकारी मनोज वाजपेई के मुताबिक, थिएटर मालिक विवादित फिल्म को दिखाने के लिए के तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्हें इसका विरोध होने का डर है। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी।
हालांकि, जिला प्रशासन ने थिएटर मालिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी डीके सिंह ने कहा, "फिल्म पर यहां कोई प्रतिबंध नहीं है और थिएटर मालिकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। जब वे इसका प्रदर्शन करेंगे।" मुजफ्फरनगर दंगों में कथित भूमिका को लेकर जांच के दायरे में आए भाजपा विधायक संगीत सोम ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी।

Monday, 6 June 2016

... नहीं रही बॉलिवुड की ये जानी-मानी एक्ट्रेस

नई दिल्ली (5 जून): प्रख्यात रंगकर्मी और बॉलिवुड अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वो 79 वर्ष की थीं। प्रख्यात साहित्यकार विजय तेंदुलकर के नाटकों को मंच पर जीवंत करने वाली सुलभा ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था।
हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 'भूमिका' (1977), अरविंद देसाई की अजीब दास्तां (1978), 'गमन' (1978) में यादगार भूमिकाएं निभाईं। हाल के दिनों में वह गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं। वो तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थियेटर ग्रुप 'रंगायन' से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविंद देशपांडे के साथ 1971 में थियेटर ग्रुप 'अविष्कार' का गठन किया था। उनके पति अरविंद देशपाण्डेय का निधन का 1987 में ही हो गया था।

इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया अपनी जिंदगी से जुड़ा 'सबसे बड़ा' खुलासा...


नई दिल्ली (5 जून):'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर हो चुकी शिल्पा शिंदे का टीवी जगत से नाता काफी पुराना है। करीब 15 सालों से शिल्पा टीवी स्क्रीन पर तमाम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्होंने अब तक दर्जन भर से भी ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। लेकिन इस सफर में उनकी जिंदगी में कैसे उतार चढ़ाव आए, जरूर आप इसे जानना चाहते होंगे।
शिल्पा की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा हुआ है। जो आप नहीं जानते होंगे। ये खुलासा खुद शिल्पा ने किया है। हाल ही में उन्होंने एक चैनल पर बताया कि उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। इसके बाद एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें 'कास्टिंग काउच' तक का सामना करना पड़ा।
शिल्पा ने बताया कि ऐसी मुश्किल घड़ी से वह बाहर निकल पातीं। इसके लिए जब उन्होंने थोड़ी सी होशियारी क्या दिखाई, उन्हें ऐसा करने पर थप्पड़ तक खाना पड़ा। इस तरह उन्हें अपने करियर में काफी जलील होना पड़ा।
शिल्पा ने अपने करियर में भाभी, किटी पार्टी, वारिस, कभी आए ना जुदाई, संजीवनी, बेटियां, मायका, चिड़ियाघर जैसे सीरियल में काम किया। इसके बाद उनकी जिंदगी का अभी तक का सबसे कामयाब सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस सीरियल से उन्हें काफी नाम और पहचान मिली।

जब रात के अंधेरे में लड़के को लेकर फार्महाउस पहुंची लड़की, फिर...

नई दिल्ली (6 जून):सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा लड़के को फॉर्महाउस पर ले जाने का वीडियो वायरल हो गया है।इस वीडियो में रात के अंधेरे में एक लड़की अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को एक फॉर्महाउस पर लेकर जाती है। घनघोर अंधेरा होता है फिर उसे कमरे में बुलाती है और लड़की गायब हो जाती है। फिर एक चीख सुनाई देती है और फिर लड़का अर्धनग्न होकर भाग पड़ता है।