This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Friday, 27 May 2016

टीनएजर लड़की के साथ गैंगरेप, फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, बॉयफ्रैंड समेत 30 की तलाश

नई दिल्ली (27 मई) : ब्राज़ील पुलिस को 30 लोगों की तलाश है। इन पर संदेह है कि उन्होंने रियो डि जेनेरो में एक टीनएज लड़की से पहले गैंगरेप किया और फिर अपनी दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया गया है कि लड़की शनिवार को अपने बॉयफ्रैंड के घर गई थी। लड़की को पता नहीं, उसके बाद क्या हुआ। लेकिन रविवार सुबह उसे जब होश आया तो उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे।
लड़की के बॉयफ्रैंड समेत 30 लोगों के ख़िलाफ़ अरेस्ट वॉरन्ट जारी किए हैं। इस दरिंदगी की भर्त्सना करते हुए ब्राज़ील में 'कल्चर ऑफ रेप' के खिलाफ ऑनलाइन अभियान छेड़ा गया है।
हालांकि इस घटना पर विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं। बताया गया है कि लड़की शनिवार को पश्चिमी रियो के स्लम में स्थित बॉयफ्रैंड के घर गई थी जहां उस पर हमला हुआ।
पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि वो रविवार को सुबह जागी तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और चोट के कई निशान थे। लड़की के मुताबिक कुछ दिन बात सोशल मीडिया साइट पर उसने अपने पर हुए हमले की तस्वीरें देखीं।
इस हमले का 40 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया गया। वीडियो वाले अकाउंट्स को संस्पेंड किए जाने से पहले उस पर कई महिला विरोधी कॉमेंट्स भी आए।
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना पर पूरे ब्राज़ील में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर कैम्पेन छेडने वाले ग्रुप्स ने आने वाले दिनों में सड़कों पर प्रदर्शन करने की अपली की है।
संयुक्त राष्ट्र के ग्रुप 'यूएन वीमेन' ने एक बयान जारी कर ब्राज़ील के अधिकारियों से मामले की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन साथ ही कहा है कि पीड़ित की निजता का सम्मान किया जाए और जांच के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।

तो ये है सलमान ख़ान और संजय दत्त के बीच दरार की वजह....

नई दिल्ली (27 मई) : बॉलिवुड में संजय दत्त और सलमान ख़ान की दोस्ती के कभी किस्से मशहूर थे। लेकिन इस साल के शुरू में संजय दत्त की जेल से रिहाई के बाद ही दोनों स्टार्स एक दूसरे के सामने आने से बच रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि दोनों की दोस्ती में कथित दरार आ गई।
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट में दोनों स्टार्स के बीच 'दरार' की वजह सलमान ख़ान की मैनेजर रेशमा शेट्टी को बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त जब दिसंबर 2014 में पेरोल पर जेल से बाहर आए थे तो सलमान ने संजय दत्त को रेशमा शेट्टी को मैनेजर रखने की सलाह दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का तर्क था कि जब संजय दत्त जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें अपने काम, फिल्में साइन करने और इमेज बिल्डिंग के लिए मैनेजर की ज़रूरत होगी।
वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान की सलाह के मुताबिक संजय दत्त ने रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर रख लिया। लेकिन कई महीनों की प्रतीक्षा के बाद भी संजय दत्त को कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला। जब संजय दत्त ने वजह जाननी चाही तो पता चला कि रेशमा और उनकी टीम ने संजय दत्त की फीस इतनी बढ़ा दी थी कि जो प्रोड्यूसर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में लेना चाह रहे थे, उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशना शुरू कर दिया। संजय ने इस पर रेशमा से नाराज़गी जताई। इसके बाद प्रोफेशनली तौर संजय और रेशमा अलग हो गए। लेकिन ये घटनाक्रम 'सुल्तान' एक्टर सलमान ख़ान को पसंद नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह है कि संजय दत्त और सलमान में खिंचाव आ गया।
अब देखना है कि दोनों स्टार्स कब इस खिंचाव को खत्म कर एक-दूसरे को 'जादू की झप्पी' देते हैं।

Wednesday, 25 May 2016

भीख में 12 रुपए देने वाले शख्स से मिले सोनू निगम

नई दिल्ली(25 मई): बॉलीवुड गायक सोनू निगम का बीते सप्ताह एक बेघर बुजुर्ग के रूप में सड़कों पर गाना गाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में निगम को गरीब समझकर नाश्ता करने के लिए 12 रुपए देने वाले युवक से सोनू ने मिलने की इच्छा जताई थी।
अब एक अन्य वीडियो में उस युवक को ढूंढ लिया गया है और उसकी मुलाकात निगम से करवाई गई है। गौरतलब है कि यूट्यूब चैनल ‘बीइंग इंडियन’ के ‘द रोडसाइड उस्ताद’ वीडियो के लिए निगम ने एक बेघर भिखारी जैसे दिखने वाले बुजुर्ग का रूप धरा था जिसका वीडियो बीते सप्ताह काफी हिट रहा था।‘बीइंग इंडियन’ द्वारामंगलवार को जारी किए गए एक वीडियो में निगम अपने आने वाले गाने ‘क्रेजी दिल मेरा’ के लिए फेसबुक पर दर्शकों के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। इसी चैट के दौरान निगम को 12 रुपए देने वाले शहबाज़ अली सैयद उनके घर में प्रवेश करते हैं और आते ही सबसे पहले उनको जोर से गले लगा लेते हैं क्योंकि खुद सैयद के लिए भी यह एक अनोखा उपहार है, जिसके बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था।
वीडियो में सैयद कहते हैं कि मैं आपके (निगम के) साथ एक सेल्फी लेना चाहता था इसलिए दोबारा वहां गया, लेकिन आप वहां नहीं थे। बाद में वीडियो में आपने जिस तरह से मेरी तारीफ की उसने मुझे अभिभूत कर दिया। मुझे लगता है कि मैंने अपनी जिंदगी जी ली।
सोनू निगम ने सैयद से इस वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पिछली कंपनी की एक सहकर्मी ने उन्हें इस बारे में बताया। बाद में उनकी बहन ने भी उन्हें इसके बारे में बताया। निगम ने सैयद को उनके दिए 12 रुपए भी दिखाए, जो उन्होंने फ्रेम कराकर रखे हैं। हालांकि सैयद का कहना है कि उन्होंने तो भूखे गायक को कुछ खाने के लिए 12 रूपए दिए थे और उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि वह कोई बहुत बड़ा काम करने जा रहे हैं इसलिए उन्होंने इसका जिक्र भी किसी से नहीं किया। वीडियो में निगम ने सैयद के परिवार की जानकारी भी ली और सैयद ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।
गौरतलब है कि इस वीडियो में निगम एक पेड़ के नीचे बैठकर गा रहे हैं तो एक युवक उनके पास आता है और उनका गाना रिकॉर्ड करने की बात करता है। उसके बाद वह निगम से पूछता है कि आपने नाश्ता किया अंकल। और इसी के साथ वह उनसे हाथ मिलाते हुए उनके हाथ में 12 रुपए रख देता है। बाद में इस वीडियो में निगम ने इस संबंध में अपना अनुभव भी साझा किया और उस युवक से मिलने की इच्छा जताई और उसके द्वारा दिए 12 रुपयों को फ्रेम कराकर रख लिया।

अरिजीत ने सलमान से FB पर मांगी माफी, गाना न हटाने के लिए गिड़गिड़ाए

नई दिल्ली(25 मई): सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेटर लिखकर सलमान खान से माफी मांगी है। अरिजीत ने सलमान से ये गुजारिश भी की है कि वे अपनी अपकमिंग मूवी 'सुल्तान' से उनका गाना न हटवाएं।
बता दें कि दोनों के बीच कुछ वक्त पहले एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बहस हुई थी। इसके बाद से सलमान अपनी किसी भी फिल्म में अरिजीत की आवाज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अरिजीत ने लिखा है, “डियर मिस्टर सलमान खान। ये ही आखिरी तरीका है जिसके जरिए मैं आपसे बात कर सकता है। मैंने आपको कई बार मैसेज और कॉल किए। आपको ये गलतफहमी है कि मैंने आपको बेइज्जत किया था। उस शो के दौरान जो कुछ हुआ वो गलत वक्त पर हुआ। फिर भी अगर आपको ऐसा लगता है कि मुझ से गलती हुई है या मैंने आपकी इंसल्ट की है तो मैं आपसे तहेदिल से माफी मांगता हूं। मैं और मेरा परिवार लंबे वक्त से आपका फैन रहा है।”
अरिजीत ने आगे लिखा कि “मैंने आपसे चीजें क्लियर करने के लिए कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। मैंने माफी मांगी लेकिन आपने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने कितनी बार माफी के मैसेज भेजे? ये तो आप भी जानते हैं। नीता जी के यहां भी मैं आपसे माफी मांगने ही आया था लेकिन आपने उसका भी जवाब नहीं दिया। लेकिन, कोई दिक्कत नहीं। मैं आपसे सबके सामने माफी मांग रहा हूं। आपसे गुजारिश है कि मैंने आपकी फिल्म 'सुल्तान' में जो गाना गाया है, प्लीज उसको मत हटाइए। आप चाहें तो किसी और से ये गाना गवाकर रख लें लेकिन कम से कम मेरे गाने का एक वर्जन तो रखें। मैंने कई गाने गाए हैं सर। लेकिन चाहता हूं कि मेरी लाइब्रेरी में कम से कम एक गाना तो ऐसा हो जो मैंने आपके लिए गाया हो। प्लीज, मेरी ये ख्वाहिश पूरी होने दीजिए। मैं नहीं जानता कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। इसके नतीजो से भी मैं वाकिफ हूं। मुझे लगता है कि आप इससे परेशान नहीं होंगे। मैं जानता हूं कि मेरी कई गुजारिशों के बाद भी आपने ये तय कर रखा है कि मेरा कोई गाना आपकी फिल्म में न रहे। लेकिन मैं आपका फैन बना रहूंगा। जग घुमया थारे जैसा ना कोई...।”

कपिल के शो में जाना मीका को पड़ा भारी, मिला नोटिस, 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से छुट्टी!

नई दिल्ली (24 मई) : कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो को सोनी चैनल पर शुरू हुए भी एक महीने से अधिक वक्त हो गया। लेकिन लगता है कलर्स चैनल और कपिल शर्मा के बीच अदावत ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही। कपिल शर्मा का शो पहले कलर्स चैनल पर ही 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के नाम से आता था। अब सोनी पर 'द कपिल शर्मा' शो आता है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खींचतान का असर गायक मीका सिंह को भुगतना पड़ा है। दरअसल, कपिल ने अपने शो की एक कड़ी को क्रिकेटर क्रिस गेल, गायिका कनिका कपूर और गायक मीका सिंह के साथ शूट किया। इस पर कलर्स की ओर से मीका सिंह और 'द कपिल शर्मा शो' के आयोजकों को नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि कलर्स पर अब आने वाले शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को कृष्णा होस्ट करते हैं। इस शो का मीका सिंह भी हिस्सा हैं। उनकी भूमिका वैसी ही है जैसे कि कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की रहती है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह को 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से हटने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मीका शीघ्र ही इस मुद्दे पर शो के निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे।

Wednesday, 18 May 2016

सड़क किनारे बैठ सोनू निगम गाते रहे गाना, कोई पहचान नहीं पाया


नई दिल्ली(18 मई): पिछले दो दशकों से भारतीय गीत-संगीतप्रेमियों को अपनी सुरीली आवाज़ से आनंदित करते आ रहे बॉलीवुड पार्श्वगायक सोनू निगम कभी आपके सामने गाएं, और आप पहचान न पाएं, इसके आसार कम ही नज़र आते है, लेकिन फिर भी ठीक यही हुआ, जब मुंबई के जुहू इलाके में एक वेब वीडियो के लिए सोनू वेश बदलकर सड़क पर आए, और गाते रहे।
मज़े की बात यह है कि उनकी मदहोश कर देने वाली आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठी हुई, कुछ ने उनसे बातें भी कीं, लेकिन कोई भी उन्हें सोनू निगम के रूप में पहचान नहीं पाया। 'द रोडसाइड उस्ताद' (The Roadside Ustaad) शीर्षक द्वारा यूट्यूब पर मंगलवार को अपलोड किया गया यह वीडियो दरअसल एक सोशल एक्सपेरिमेंट था, जिसके तहत एक 'बूढ़े' आदमी के सड़क पर बैठकर गाने को लेकर राहगीरों की प्रतिक्रिया देखी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने रुककर गीत का आनंद लिया, कुछ बिना रुके चले गए, लेकिन एक बात सभी में एक जैसी रही - सोनू निगम को कोई भी नहीं पहचान पाया।
इस पहल के बारे में सोनू निगम ने एक बयान में कहा, "मैं जब इस वीडियो में काम करने को तैयार हुआ, कोई उम्मीद नहीं बांधी थी, यह भी परवाह नहीं की थी कि मैं दिख कैसा रहा हूं, या खुद को किन हालात में डाल रहा हूं... पहला मौका था, जब मैं दरअसल मैं था ही नहीं। मेकअप इतना बढ़िया और सटीक था कि जो लोग मेरे बेहद करीब खड़े थे, वे भी मुझे नहीं पहचान पाए। "
वीडियो में सोनू निगम के हाथ में एक हारमोनियम दिखाई दे रहा है, और सोनू के मुताबिक यह वही हारमोनियम है, जो उनकी पैदाइश के वक्त उनके माता-पिता ने खरीदा था। सोनू ने कहा, "यह अनुभव बेहद अभिभूत करने वाला था और इससे मुझे बहुत कुछ हासिल हुआ। इससे एहसास हुआ कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसके लिए हमें ईश्वर का आभारी होना चाहिए।"
कल्चर मशीन ('बीइंगइंडियन' इन्हीं का डिजिटल चैनल है) के क्रिएटिव डायरेक्टर कार्ल कटगरा ने वीडियो को बनाए जाने की वजह पर रोशनी डालते हुए कहा, "इस एक्सपेरिमेंट के पीछे हमारा विचार लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना था कि व्यस्त ज़िन्दगी में से संगीत की खूबसूरती का आनंद लेने का वक्त ज़रूर निकालें और ऐसा करने के लिए सोनू निगम से बेहतर कौन हो सकता है। आज वह देश के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले गायक हैं, और उनकी आवाज़ सबसे ज़्यादा पहचानी जाने वाली। सबसे दिलचस्प बात यही रही कि उन्होंने बूढ़े के वेश में वही जादुई माहौल तो अपनी आवाज़ से बना दिया, लेकिन कोई भी उन्हें हरगिज़ पहचान नहीं पाया। "

Sunday, 15 May 2016

ये शो हो सकता है 'द कपिल शर्मा शो' के लिए खतरा, रेटिंग में महज 0.2 अंक पीछे

नई दिल्ली (15 मई):कॉमेडी किंग बन चुके कपिल शर्मा के नए शो के लिए खरते की घंटी बज चुकी है। 'द कपिल शर्मा शो' के शुरुआती दो एपिसोड्स की टीआरपी क्रमश: 3 और 2.9 रही। टीआरपी का यह आंकड़ा उनके पहले शो से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 30 अप्रैल से 6 मई के बीच उनके कॉम्पिटिटर कृष्णा के कॉमेडी नाइट्स लाइव की रेटिंग कपिल के शो से महज 0.2 ही कम रहा। कपिल के शो की रेटिंग जहां 1.9 रही वहीं कृष्णा के शो की रेटिंग 1.7 रही। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि टीआरपी के मामले में कृष्णा, कपिल को ओवरटेक कर जाएं।

Thursday, 12 May 2016

सलमान की मम्मी ने पसंद की यह लड़की, जन्मदिन पर करेंगे शादी

मुंबई (12 मई):सलमान खान की मम्मी ने बेटे के लिए पसंद कर ली है दुल्हन और इस साल लगता है वो सलमान की करवा देंगी शादी। सलमान खान की गर्लफ्रेंड को मम्मी ने बेटे के लिए कर लिया है पसंद और खबरें आ रही है कि इस साल अपने बर्थडे पर दूल्हा बन जाएगा बॉलीवुड का दबंग।
सलमान 50 की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन अब तक नहीं हुई उनकी शादी। ऐसे में उनके परिवार वाले ही नहीं बॉलीवुड के दोस्त भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द घोड़ी चढ़ जाए सलमान। वहीं दूसरी तरफ सलमान ख़ान हैं कि वो अभी भी अपना बैचअलर स्टेट्स करना चाहते हैं इन्जॉय। लेकिन सलमान के घरवाले अब उनके बैचलर स्टेटस के बन गए है दुश्मन। वो चाहते है इस साल दबंग खान बन जाए दूल्हा।
सलमान की शादी को लेकर पिछले 25 सालों से उनका परिवार रहता है परेशान। हर बार सलमान की शादी बस होते-होते रह जाती है और सलमान के पापा तो इसके लिए खुद सलमान और उनकी मम्मी को ठहराते है दोषी। खैर अब जब इयूलिया वंतूर उनके साथ साए की तरह रहने लगी हैं तो लगता है अब सलमान की शादी फिक्स हो गई है। खुद इयूलिया मिसेज सलमान खान बनने को है बेताब।
सलमान के फैमिली मेंबर की तरह इयूलिया उनके घर में रहती है। इयूलिया रोमानिया की होते हुए भी सलमान के लिए निकालती है अच्छा खासा वक्त। सलमान के मम्मी पापा इस परवान चढ़ती लव स्टोरी पर बारीकी से रखे हुए है नजर और सलमान के दिल पर इयूलिया छोड़ चुकी है अच्छा खासा असर, लिहाजा सलमान के मम्मी पापा ने उन्हें कह दिया कि यहीं वो लड़की है तो 50 की उम्र पार कर चुके सलमान का बसा सकती है घर।
खुद सलमान के भी कई बार अपनी बातों से कर चुके हैं इशारा कि हो सकता है कि वो जल्द ही रचा ले शादी। यहीं नहीं आजकल सलमान के दिल में पापा बनने के अरमान भी छलक-छलक कर आ रहे हैं । कई बार वो कह चुके हैं उन्हें अपने घर में चाहिए नन्हे मुन्ने बच्चे। ऐसे में अब लगता है कि सलमान खान इस साल बैचलर नहीं रहे। वो रोमानियम ब्यूटी इयूलिया से रचा सकते हैं शादी। हालांकि सलमान की शादी से बॉलीवुड की कई हसीनाओं को है परेशानी, लेकिन किसी का दिल टूटे तो टूटे सलमान अपने मम्मी पापा का नहीं तोड़ेंगे दिल। इस साल तो सलमान हर हाल में कर लेंगे शादी।

Monday, 2 May 2016

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मा० हिमांशु मित्तल जी एबं लोकप्रिय सॉसद डा०भोला सिँह जी का स्वागत करते हुऐ........

 बुलंदशहर बी.बी नगर मै भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मा० हिमांशु मित्तल जी एबं लोकप्रिय सॉसद डा०भोला सिँह जी का स्वागत करते हुए स्याना के बरिष्ठ भाजपा नेता अाशिष शर्मा,कमल कान्त कौशिक,नगर अध्यक्ष शिवा शर्मा,तरुण,विपिन,जीते,निशांत,योगेश,रवि गौरव,बडू,जीतू समस्त नगर बासी न्यूज़ 24 गौरव शर्मा