This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 24 December 2015

अगर आपके पास 2005 से पहले के नोट हैं तो पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली(24 दिसंबर): रिजर्व बैंक ने 2005 से पुराने नोट को बदलने को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने 2005 से पुराने नोटों को बदलने की आखिरी तारीख 30 जून 2016 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आदेश दिया था कि 2005 से पहले के सभी नोटों को समय सीमा के अंदर ही बदल दिया जाए।
नोटों के बदलने के लिए समय सीमा 31 दिसंबर 2015 तय की गई थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2005 से पुराने बैंक नोटों को बदलने के लिए समयावधि 30 जून 2016 तक बढ़ा दी है।
दरअसल, नोट अधिक पुराने होने के कारण काफी कमजोर हो हैं, जिसके चलते उनके रख रखाव में काफी दिक्कत हो रही है। रख रखाव की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही रिजर्व बैंक ने यह भी फैसला किया है कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे। पंकज गुप्ता जी 

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, उठाया कीर्ति आजाद का मुद्दा

अमेठी (24 दिसंबर): दो दिन के अमेठी दौरे पर गए कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने डीडीसीए में कथित गड़बडिय़ों को उजागर करने के लिए भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को निलम्बित किए जाने का मुद्दा उठाया।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी चुनाव के दौरान तरह-तरह के घोटालों की बातें करते थे। अब क्रिकेट घोटाला सामने आया है। इसे उजागर करने वाले सांसद को निलम्बित कर दिया गया और ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा की बात कहने वाले प्रधानमंत्री जी बिल्कुल चुप हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री हैं और लोगों का भरोसा टूट रहा है, उन्हें एक्शन लेना चाहिए। उन्हें जांच करानी चाहिए।''
आपको बता दें कि भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक अभियान चलाया था। हाल में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में जेटली का नाम लिए बिना उन पर परोक्ष रूप से गम्भीर आरोप लगाए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड ने कल आजाद को निलंबित कर दिया। भाजपा ने आजाद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पार्टी की छवि ‘‘धूमिल’’ करने के लिए कांग्रेस एवं आप के साथ ‘‘सांठगांठ करने’’ का आरोप लगाया।

धोनी की बेटी जिवा के साथ सुशांत सिंह ने शेयर की फोटो

मुंबई(24 दिसंबर):एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ऐसा लगता है बच्चों से बेहद प्यार हो गया है। अपनी भतीजी निर्वाना की दर्जन भर फोटो शेयर करने के बाद सुशांत ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा के साथ वाली फोटो शेयर की है।
इस फोटो को सिर्फ आधे घंटे में चार हजार लोगों ने लाइक किया है। मालूम हो कि धोनी की बेटी मात्र 10 महीने की है। फोटो में सुशांत जिवा को अपनी गोद में लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये फोटो शेयर की।टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

Wednesday, 23 December 2015

2016 बॉलिवुड में एडल्ट कॉमेडीज़ का साल होगा : सनी लियोनी

नई दिल्ली (23 दिसंबर) : ग्लोबल एडल्ट फिल्म स्टार से बॉलिवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी ने एक भविष्यवाणी की है। सनी का कहना है कि बॉलिवुड में 2016 का साल एडल्ट फिल्म कॉमेडिज़ का होगा। बता दें कि इस साल इस कड़ी में क्या कूल हैं हम 3, मस्तीज़ादे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज़ होने वाली है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सनी मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म मस्तीज़ादे के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। उनके साथ फिल्म में कोस्टार वीर दास भी मौजूद थे।
प्रेस कॉऩ्फ्रेंस में सनी से पूछा गया था कि मस्तीज़ादे इसी कैटेगरी उन फिल्मों से अलग कैसे है, जो शीघ्र ही रिलीज़ होने वाली हैं। इस पर सनी ने कहा, 'मैं समझती हूं कि 2016 एडल्ट कॉमेडिज़ का साल होने जा रहा है। तीन फिल्में एक के बाद एक आने वाली हैं। मैं समझती हूं कि ये फिल्में कॉमेडी का एक स्टैंडर्ड तय करेंगी।'

मस्तीज़ादे में सनी डबल रोल में, लिली और लैला के किरदारों में, नज़र आएंगी। सनी ने कहा कि उन्हें लैला का किरदार निभाना अधिक मुश्किल होगा।
सनी ने कहा, 'लैला बनना मुश्किल था लेकिन लोग मुझे ऐसा ही देखना पसंद करते हैं। वो ग्लैमरस और ब़ॉम्बशैल टाइप लड़की। जबकि लिली का रोल निभाना आसान था क्योंकि ये मेरी असल पर्सनेल्टी के करीब है, जो विचित्र और अनाड़ी है।'
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी मस्तीज़ादे 29 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इसमें तुषार कपूर भी लीड रोल में हैं।