Friday, 19 February 2016

यूपी : घर के सामने हमला, पत्थर से चेहरा कुचला

गोरखपुर (19 फरवरी): यूपी के गोरखपुर में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घर के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया गया। पत्थर से युवक पर हमला किया या। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि अंकित नाम युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला अंकित के घर के ठीक बाहर और घरवालों के सामने किया गया।
सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि अचानक एक शख्स पत्थर उठाकर बेहद करीब से अंकित के चेहरे पर वार करता है। अंकित के चेहरे पर पत्थर पड़ता है और अंकित उसी वक्त जमीन पर गिर जाता है। फिलहाल अंकित की हालत बेहद नाजुक हैं, उसका इलाज जारी हैं।

0 comments:

Post a Comment