Friday, 8 January 2016

...ऐसा हुआ तो 15 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है ऑड-ईवन फार्मूला

नई दिल्ली (8 जनवरी): दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूले को 15 जनवरी के बाद भी जारी रखा जा सकता है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि इस फार्मूले को आगे बढ़ाने से पहले हम 15 जनवरी को यह पता लगाएंगे कि कितना प्रदूषण कम हुआ है। अगर वाकई में प्रदूषण कम होगा तो इसे आगे भी जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूले को लागू किया है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से प्रदूषण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी और कहा कि आप वह डाटा बताइए जिससे ये साबित होता हो कि इस फार्मूले की वजह से प्रदूषण कम हुआ हो।
ऑड-ईवन फार्मूले पर केजरीवाल सरकार द्वारा रिपोर्ट देने के बाद दिल्‍ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत सोमवार को इस मामले में फैसला सुना सकती है। इससे पहले, दिल्ली सरकार आंकड़ों के ज़रिए बताएगी कि इस फॉर्मूले के तहत राजधानी में प्रदूषण कितना कम हुआ।
ऑड-ईवन फार्मूले पर केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर पूरी दिल्ली ने इसे अपनाया है। आपको बता दें कि पहले ही दिन 80 लोगों का चालान काटा गया जिनसे 2000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। जिसमें भाजपा के सांसद सत्येंद्र सिंह भी शामिल हैं जो ईवेन नंबर की कार में धरे गये थे।

0 comments:

Post a Comment